हमसे जुड़े

Follow us

29.2 C
Chandigarh
Thursday, April 16, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा सितंबर में 45...

    सितंबर में 4558 बिजली चोरों से वसूला 16.41 करोड़ रुपये जुर्माना

    Punjab News
    Bijli Chori: बिजली चोरों पर लगा 4.64 करोड़ जुर्माना

    चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण ने बिजली चोरी करने वालों के विरुद्ध चलाए गए सघन अभियान के तहत गत मास सितम्बर के दौरान बिजली चोरी के 4558 मामले पकड़कर दोषी उपभोक्ताओं पर 16.41 करोड़ रूपए का जुर्माना लगाया है। समय पर जुमार्ना न भरने के कारण दोषी उपभोक्ताओं के खिलाफ एफ.आई.आर. दर्ज करवाई गई है।

    निगम के प्रबन्ध निदेशक पी. सी. मीणा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि बिजली चोरों के विरूद्ध चलाए जा रहे सघन अभियान में ऐसे परिसरों की ओर विशेष ध्यान दिया जाता है, जिनके कनैक्शन कटे हुए हैं, क्योंकि उनके बिजली चोरी में संलिप्प्त होने की अधिक सम्भावना है। उनके द्वारा अनाधिकृत रूप से बिजली का उपयोग करने के कारण ओवरलोडिंग व ट्रिपिंग होती है। उन्होंने बिजली उपभोक्ताओं से अपील की है कि बिजली चोरी रोकने में सहयोग करें तथा अगर आपके आसपास कोई बिजली चोरी करता है तो उसके बारे में निगम के टोल फ्री नम्बर 1800-180-1011 और लैंडलाइन नम्बर 01662-221527 पर सूचित करें। बिजली चोरी की सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।