हमसे जुड़े

Follow us

26.6 C
Chandigarh
Thursday, April 23, 2026
More
    Home देश शाह सतनाम जी ...

    शाह सतनाम जी बॉयज कॉलेज के छात्र रिशांत ने जीता कांस्य पदक

    Shah-Satnam-Ji-Boys-College

    सरसा (सच कहूँ न्यूज)। शाह सतनाम जी बॉयज कॉलेज (Shah Satnam Ji Boys College:) के छात्र रिशांत ने सीनियर नेशनल एक्रोबेटिक्स जिम्नास्टिक चैंपियनशिप 2022-23 में कांस्य पदक जीता है। कॉलेज के प्राचार्य डा. दिलावर सिंह इन्सां ने छात्र को बधाई दी और उसे पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कॉलेज के प्राचार्य ने बताया कि शारीरिक शिक्षा विभाग के छात्र रिशांत ने टीम चैंपियनशिप में रजत पदक व व्यक्तिगत स्पर्धा में कांस्य पदक जीता है।

    यह चैंपियनशिप राई सोनीपत में 26 मार्च से लेकर 28 मार्च के मध्य आयोजित की गई थी। कॉलेज के प्राचार्य ने छात्र व स्टाफ को बधाई देते हुए कहा कि मेहनत कभी बेकार नहीं जाती है। ये छात्र व स्टाफ की मेहनत का नतीजा है। इस अवसर पर कॉलेज स्टॉफ से डा. अनिल बैनीवाल, सुमित सिंगला, पवन कुमार, संदीप कुमार, अमित बुल्ला, राजबीर, डॉ. रमेश कुमार नोखवाल सहित अन्य शिक्षकों ने छात्र को बधाई दी।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here