Christmas Day पर Saint Dr. MSG के स्पेशल वचन

Published On

सरसा। पूज्य गुरु संत गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां फरमाते हैं कि कोई भी त्यौहार आता है उसे नेकी भलाई के कार्य करके ही मनाना चाहिए। भले कर्म करो और भले कर्म करने का प्रण करो।

msg

यही त्यौहार सिखाते हैं। आप जी फरमाते हैं कि जो भी धर्म के लोग अपने त्यौहार को मनाते हैं उसमें यह अहम बात होती है कि उसका स्वरुप बदलना नहीं चाहिए। इस कलियुग में त्यौहार के दिन लोग शराब पीते हैं, जुआ खेलते हैं, हरामखोरी करते हैं, बुरे कर्म करते हैं। जोकि धर्मों के बिलकुल उलट है। कोई भी धर्म बुरे कर्म करने नहीं सिखाता। सभी धर्मों की नींव अच्छाई पर, नेकी पर, भले कामों पर टिकी हुई है। इस लिए त्यौहार तभी पूरी खुशियां देता है जब इन्सान त्यौहार को त्यौहार की तरह मनाता है।

christmas celebration 

अच्छे कर्म करते हुए, भले कर्म करते हुए, परमार्थ करते हुए जब आप आगे बढ़ेंगे तो सतगुरु मौला अंदर बाहर से खुशियों से माला माल कर देंगे। आप जी ने फरमाया कि उन पीर पैगम्बारों को नमन करना चाहिए, सत्कार करना चाहिए, जिनकी वजह से ये खुशियों के दिन आते हैं। अगर आप भले कर्म करते हैं तो यकीनन मालिक, दाता, रहबर खुश होते हैं और वो खुशियां आपकी कुलों तक पहुंच जाया करती हैं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts