कोरोना संकट: टी-20 विश्व कप को यूएई में आयोजित कर सकता है बीसीसीआई

Published On

नई दिल्ली। भारत में कोरोना संक्रमण से मचा हाहाकार थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस बीच भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) भी अक्टूबर-नवंबर में आईसीसी टी-20 विश्व कप की मेजबानी को लेकर विचार-विमर्श कर रहा है। संभावना यह है कि अगर भारत में उस समय कोरोना महामारी से बेहद खराब स्थिति रहती है तो बीसीसीआई विश्व कप को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में आयोजित कर सकता है। इसके लिए वह तैयारी कर रहा है। टी-20 विश्व कप के टूनार्मेंट निदेशक धीरज मल्होत्रा ने इस सप्ताह एक बयान में कहा था, मुझे इसकी उम्मीद है। मैं सब कुछ रहा हूं, ताकि हम यह सुनिश्चित कर सकें कि विश्व कप भारत में ही हो।

हम तीन तरह की स्थितियों के मुताबिक आकलन करेंगे। पहली सामान्य स्थिति, दूसरी कोविड स्थिति और तीसरी बेहद खराब स्थिति। फिलहाल हम इन सब पर आईसीसी के साथ बातचीत कर रहे हैं। भारत में हाल ही में कोरोना संक्रमण के मामलों और मौतों की संख्या में बेतहाशा वृद्धि ने क्रिकेट बिरादरी में हलचल पैदा कर दी है। इतना ही नहीं अब क्रिकेट बिरादरी ने भारत में टी-20 विश्व कप के आयोजन पर सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं। उसका सवाल यह है कि क्या भारत विश्व कप की मेजबानी के लिए फिट हो सकता है।

टी-20 विश्व कप के लिए देश भर में नौ आयोजन स्थलों का प्रस्ताव

इस फरवरी बीसीसीआई के क्रिकेट संचालन एवंं खेल विकास के महाप्रबंधक के रूप में कार्यभार संभालने वाले मल्होत्रा के अनुसार बीसीसीआई ने यूएई में टी-20 विश्व कप को एक आकस्मिक उपाय के रूप में रखने की योजना बनाई है। अगर आईसीसी ने भारत को असुरक्षित पाया तो यह यूएई में होगा, हालांकि इसका आयोजन बीसीसीआई ही करेगा। उल्लेखनीय है कि बीसीसीआई ने हाल ही में आईसीसी के समक्ष टी-20 विश्व कप के लिए देश भर में नौ आयोजन स्थलों का प्रस्ताव रखा था, जिसमें अहमदाबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, दिल्ली, धर्मशाला, हैदराबाद, कोलकाता, लखनऊ और मुंबई शामिल हैं। दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम को 14 नवंबर को फाइनल के लिए चुना गया है।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts