Sri Gurusar Modia News: श्रीगुरुसर मोडिया की छात्रा आरजू का ऑल इंडिया/जोनल के लिए चयन

इंटर-कॉलेज वेटलिफ्टिंग में जीता स्वर्ण

Published On

Arzoo Weightlifting: गोलूवाला, (सच कहूँ/सुरेन्द्र गुम्बर)। महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय, बीकानेर के तत्वावधान में सूरतगढ़ बीएड कॉलेज सूरतगढ़ में आयोजित इंटर-कॉलेज वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में शाह सतनाम जी गर्ल्स कॉलेज श्रीगुरुसर मोडिया की छात्रा आरजू पुत्री वेदप्रकाश बिश्नोई ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। कालेज के बीए अंतिम वर्ष (पांचवीं सेमेस्टर) की छात्रा आरजू ने प्रतियोगिता में कुल 125 किलोग्राम भार उठाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन आगामी ऑल इंडिया/जोनल स्तर की प्रतियोगिता के लिए भी हुआ है।

आरजू ने प्रतियोगिता के दौरान स्नैच में 40 किलोग्राम और 55 किलोग्राम तथा क्लीन एंड जर्क में 50 किलोग्राम और 70 किलोग्राम के प्रयास किए। उनके शानदार प्रदर्शन ने उनकी खेल प्रतिभा, तकनीकी दक्षता, आत्मविश्वास और निरंतर अभ्यास को प्रदर्शित किया। छात्रा खिलाडी की इस उपलब्धि पर कॉलेज की प्राचार्या डॉ. नवजोत कौर गिल ने आरजू को हार्दिक बधाई देते हुए आगामी ऑल इंडिया/जोनल प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं। आरजू की इस शानदार सफलता पर स्पोर्ट्स कमेटी की प्रभारी रामपाल कौर सहित कॉलेज परिवार ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी। कॉलेज परिवार ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि आरजू की यह उपलब्धि अन्य छात्राओं के लिए भी प्रेरणास्रोत है।

About The Author

Related Posts