Gauravi Singh Roll Ball: अजमेर की बेटी गौरवी सिंह का श्रीलंका में धमाल, केंद्रीय मंत्री ने किया सम्मानित

संसदीय क्षेत्र अजमेर की गौरवी सिंह ने श्रीलंका की राजधानी कोलंबो रोल बॉल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक

Published On

Gauravi Singh Roll Ball: अजमेर (सच कहूँ न्यूज़)। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री तथा स्थानीय अजमेर सांसद भागीरथ चौधरी ने कोलंबो, श्रीलंका में आयोजित रोल बॉल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर देश और प्रदेश का मान बढ़ाने वाली भगवानगंज, अजमेर निवासी प्रतिभाशाली खिलाड़ी गौरवी सिंह का अभिनंदन किया। गौरवी सिंह ने शुक्रवार को केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी के किशनगढ़ स्थित आवास कार्यालय पहुंचकर उनसे मुलाकात की। इस अवसर पर भागीरथ चौधरी ने होनहार बेटी का माला, शॉल एवं मेडल पहनाकर स्वागत-सम्मान किया तथा मिठाई खिलाकर उनकी शानदार उपलब्धि पर बधाई दी। उन्होंने गौरवी के परिवारजनों को भी इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

क्षेत्र की अन्य संघर्षशील बेटियों को मिलेगी प्रेरणा : केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने कहा कि गौरवी सिंह ने अपनी प्रतिभा, मेहनत और लगन के बल पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक हासिल कर अजमेर सहित पूरे राजस्थान और देश का गौरव बढ़ाया है। उनकी यह उपलब्धि क्षेत्र के अन्य युवा खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणादायी है। खेल के क्षेत्र में बेटियों की बढ़ती भागीदारी और सफलता देश के उज्ज्वल भविष्य का संकेत है। उन्होंने गौरवी सिंह के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि वह इसी प्रकार निरंतर मेहनत करते हुए राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई उपलब्धियां हासिल करें तथा देश का नाम रोशन करती रहें।

Gauravi-Gold-Sri-lanka

About The Author

Related Posts