मनु भाकर ने विश्वकप फाइनल में जीता स्वर्ण

Published On

पुतियान (चीन)। युवा निशानेबाज मनु भाकर ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए यहां जारी आईएसएसएफ विश्वकप फाइनल में महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया। 17 वर्षीय मनु फाइनल राउंड में 244.7 के जूनियर विश्व रिकॉर्ड स्कोर के साथ शीर्ष पर रही। इसके साथ ही मनु आईएसएसएफ विश्वकप में महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाली हिना सिद्धू के बाद दूसरी भारतीय निशानेबाज बन गई हैं। इस स्पर्धा के फाइनल राउंड में यशस्विनी सिंह देसवाल 158.8 के स्कोर के साथ छठे स्थान पर रहीं। मनु महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में 10वें स्थान पर रही थी और वह फाइनल के लिए क्वालीफाई करने से चूक गई थी। राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता मनु ने इससे पहले इसी महीने दोहा में हुई एशियाई शूटिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक अपने नाम किया था।

मुख्यमंत्री ने दी बधाई

  • मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी खेल महासंघ (आईएसएसएफ) विश्वकप फाइनल में 10 मीटर महिला एयर पिस्टल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने पर मनु भाकर को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
  • सुश्री मनु भाकर मूल रुप से हरियाणा के झज्जर जिले की निवासी हैं।
  • श्री खट्टर ने जारी एक संदेश में कहा कि सुश्री मनु भाकर ने पहले भी अनेक प्रतियोगिताओ में स्वर्ण पदक जीतकर देश और प्रदेश का नाम रोशन किया है।
  • हमें हरियाणा की बेटियों पर गर्व है और मनु भाकर जैसी बेटियां औरों के लिए भी प्ररेणास्रोत बनेंगी।

About The Author

Related Posts