मनीष नरवाल ने 10 मीटर एयर पिस्टल एसएच 1 में जीता रजत पदक

मनीष नरवाल ने 10 मीटर एयर पिस्टल एसएच 1 में जीता रजत पदक

Published On

आइची-नागोया (जापान)  भारतीय निशानेबाज मनीष नरवाल ने मंगलवार को एशियाई पैरा खेल 2026 की पी 1 पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल एसएच 1 में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया। आज यहां हुए मुकाबले में टॉप्स एथलीट मनीष नरवाल ने 233.7 के स्कोर के साथ रजत पदक जीता। उन्होंने एपीजी 2022 के कांस्य पदक से बेहतर प्रदर्शन करते हुए एपीजी 2026 में रजत पदक हासिल किया। साथ ही, उन्होंने अपना स्कोर भी 2022 के 217.3 से सुधारकर 2026 में 233.7 कर लिया। इस जीत के साथ मनीष नरवाल ने लॉस एंजिल्स 2028 पैरालंपिक के लिए कोटा भी हासिल कर लिया है।

About The Author

Related Posts