न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला टेस्ट मैच : भारत 4 विकेट पर 198 रन

Published On

कानपुर (एजेंसी)। न्यूजीलैंड के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की श्रृखंला के पहले मुकाबले में यहां ग्रीनपार्क स्टेडियम पर भारत ने वीरवार को टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। समाचार लिखे जाने तक भारत ने 4 विकेट पर 67 ओवर में 198 रन बना लिए थे। श्रेयस अय्यर 49 और रविन्द्र जडेजा 17 रन बनाकर खेल रहे थे। इससे पहले मयंक 13 रन और शुभमन गिल 51 रन, चेतेश्वर पुजारा 26 और अंजिक्या रहाणे 35 रन बनाकर आउट हुए। मयंक, रहाणे और गिल तीनों कीवी गेंदबाज जेमीसन का शिकार हो गए। चेतेशवर पुजारा को साऊदी ने आउट किया। बल्लेबाजी के लिए मुफीद मानी जाने वाली ग्रीन पार्क की पिच पर कप्तान आंजिक्य रहाणे के नेतृत्व वाली भारतीय टीम पहली पारी में बड़ी बढ़त लेने के इरादे से मैदान पर उतरी। भारतीय और न्यूजीलैंड की टीमें तीन स्पिनर और दो तेज गेंदबाजों के संयोजन के साथ मैदान पर उतरी।

मयंक अग्रवाल और शुभमन गिल बल्लेबाजी की शुरूआत की। श्रेयस अय्यर के लिए यह पदार्पण टेस्ट है। मध्यक्रम में अनुभवी चेतेश्वर पुजारा और आंजिक्य रहाणे अपनी खोई फार्म पाने की कोशिश करेंगे। इसके अलावा रविन्द्र जडेजा, अक्षर पटेल और रविचंद्रन अश्विन अपने हरफनमौला प्रदर्शन से न्यूजीलैंड को परेशान कर सकते हैं। पहले टेस्ट में नियमित कप्तान विराट कोहली के अलावा रोहित शर्मा और ऋषभ पंत को आराम दिया गया है। ग्रीनपार्क के मैदान पर कीवी टीम के खिलाफ भारतीय टीम अब तक अजेय रही है। न्यूजीलैंड के खिलाफ यहां खेले गये तीन मैचों में दो में भारत को जीत हासिल हुयी है जबकि एक मैच ड्रा रहा है।

भारतीय टीम:- आंजिक्य रहाणे (कप्तान),चेतेश्वर पुजारा (उप कप्तान),मयंक अग्रवाल, शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर,रविन्द्र जडेजा,साहा, रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल,उमेश यादव,इंशात शर्मा।

न्यूजीलैंड टीम :- केन विलियम्सन (कप्तान), टाम लेथन (विकेटकीपर),विल यंग,रास टेलर,हेनरी निकोलस,टाम ब्लंडेल,रचिन रविन्द्र,काइल जेमिसन,टिम साउदी,एजाज पटेल और विलियम सोमरविल्ले।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts