अंडर-14 एसएसजी ऑल इंडिया क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू

Published On

चेतन चौहान अकेडमी नई दिल्ली और शाह सतनाम जी क्रिकेट एकेडमी के बीच चल रहा पहला मैच | Cricket

सभी मैच शाह सतनाम जी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम के ग्राउंड में होंगे

सरसा (सच कहूँ न्यूज)।शाह सतनाम जी क्रिकेट स्टेडियम में (अंडर-14 under 14 cricket tournament starts) मंगलवार सुबह का द्वितीय एसएसजी आॅल इंडिया क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू हो गया। टूर्नामेंट में देश के विभिन्न राज्यों की बेहतरीन 8 टीमें भाग ले रही हैं। टूर्नामेंट का शुभारंभ जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव डॉ. वेद बेनीवाल ने किया। शाह सतनाम जी क्रिकेट अकादमी के इंचार्ज राहुल शर्मा ने बताया कि टूर्नामेंट का पहला मैच शाह सतनाम जी क्रिकेट एकेडमी और चेतन चौहान अकेडमी नई दिल्ली के बीच खेला जा रहा है।

आईये जानते हैं एमएसजी खेल गांव के बारे में…

उन्होंने बताया कि इस टूर्नामेंट में चेतन चौहान क्रिकेट अकादमी दिल्ली, मैरीगोल्ड क्रिकेट अकादमी नोएडा, संस्कारम क्रिकेट अकादमी झज्जर, स्पोर्ट्स थ्रो क्रिकेट अकादमी जयपुर, यूपी टाइगर क्रिकेट क्लब गाजियाबाद, द् क्रिकेट गुरुकुल फरीदाबाद, रॉयल क्रिकेट अकादमी जींद व मेजबान शाह सतनाम जी क्रिकेट अकादमी सिरसा की टीम भाग लेंगी। उन्होंने बताया कि सभी मैच शाह सतनाम जी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम के ग्राउंड में होंगे।

  • फाइनल मुकाबला 7 जनवरी को खेला जाएगा ।
  • विस्तृत खबर के बारे जानने के लिए जुड़े रहे ।

 

 

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts