नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को राज्यों से कहा कि कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के मद्देनजर जेलों में कैदियों की संख्या कम करने के लिए वे सात साल तक की सजा काट रहे कैदियों को पैरोल या अंतरिम जमानत पर रिहा करने पर विचार करें। मुख्य न्यायाधीश शरद अरविंद बोबडे की अध्यक्षता वाली दो-सदस्यीय खंडपीठ ने राज्य सरकारों को उच्च अधिकार प्राप्त समिति गठित करने को कहा है, जो यह निर्धारित करेगी कि किस श्रेणी के अपराधियों को या मुकदमों के तहत पैरोल या अंतरिम जमानत दी जा सकती है। खंडपीठ ने सभी राज्यों द्वारा दाखिल हलफनामे पर विचार करने और न्यायमित्र वरिष्ठ अधिवक्ता दुष्यंत दवे एवं सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता के सुझावों के बाद यह निर्णय लिया है। गौरतलब है कि न्यायालय ने कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के मद्देनजर देश भर की जेलों में बंद कैदियों की चिकित्सा सहायता के लिए स्वत: संज्ञान लेकर सुनवाई शुरू की है।
ताजा खबर
नवनियुक्त एसडीएम से की शिष्टाचार भेंट, सहयोग की अपेक्षा
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। K...
नाबालिग से दुराचार करने के मामले में आरोपी को सुनाई 10 वर्ष की करावास की सजा, लगाया 25 हजार का जुमार्ना
भिवानी (सच कहूँ न्यूज)। B...
नगर की जनगणना हेतु प्रशिक्षण शुरू, एसडीएम ने किया शुभारंभ
226 प्रगणक व पर्यवेक्षक क...
Suspended: आग लगने की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को नहीं देने पर अधिकारी निलंबित
गुरुग्राम नगर निगम की रोड...
चंडीगढ़ में गैंगस्टर, पुलिस के बीच मुठभेड़ में बदमाश गिरफ्तार
चंडीगढ़ (ब्यूरो)। Chandiga...
Petrol-Diesel Price: पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ने को लेकर तेल कंपनियों का आया बड़ा बयान
लखनऊ (एजेंसी)। Petrol-Die...
Delhi Police Bribery: दिल्ली पुलिस का हेड कांस्टेबल 2 लाख रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार
Delhi Police Head Constab...
AIIMS Recruitment: एम्स में सीनियर रेजिडेंट पदों के लिए अभी करें आवेदन
Senior Resident Jobs in A...
Indian Air Force Exercise: सुलतानपुर में हाईवे बना रनवे! पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे गरजे एयरफोर्स के लड़ाकू विमान
Indian Air Force Exercise...
ISRO Vacancy: इसरो-वीएसएससी में जॉब का सुनहरा मौका, निकली इन पदों पर भर्ती
ISRO VSSC Recruitment 202...















