पूर्व विधायक के आरोपी बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित

Published On

स्टेट क्राइम ब्रांच ने घर पर दी दबिश

कैथल (सच कहूं न्यूज)। Kaithal News: कुरुक्षेत्र जेल के पूर्व अधीक्षक सोमनाथ जगत पर गंभीर आरोपों के चलते 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। सोमनाथ को पकड़ने के लिए स्टेट क्राइम ब्रांच ने सोमवार को सीवन थाना क्षेत्र के गांव पोलड़ स्थित डेरा दिलू राम उनके घर पर दबिश दी। डीएसपी सुरेंद्र के नेतृत्व में चार गाड़ियों में आए करीब 2 दर्जन पुलिसकर्मियों ने घर की तलाशी ली, लेकिन आरोपी हाथ नहीं आया।

बता दे कि सोमनाथ जगत, पूर्व विधायक और संसदीय सचिव रह चुके दिल्लू राम बाजीगर के पुत्र हैं। दिल्लू राम गुहला हलके से तीन बार विधायक रह चुके हैं और 9 चुनावों में भाग ले चुके हैं। सोमनाथ भी नौकरी से पहले पिता के साथ राजनीति में सक्रिय थे।

यह है मामला | Kaithal News

सोमनाथ पर आरोप है कि उन्होंने जेल अधीक्षक रहते हुए जेल मैन्युअल का उल्लंघन करते हुए हार्ड कोर अपराधियों से बिना रजिस्टर में प्रविष्टि किए मुलाकात की अनुमति दी। साथ ही उन्होंने गैंगस्टरों को मोबाइल फोन के इस्तेमाल की छूट भी दी। इनमें से एक गैंगस्टर शमशेर सिंह उर्फ मोनू राणा है, जो जेल में बंद रहते हुए नकली शराब बनाने की साजिश में शामिल था। इस साजिश के चलते बनी जहरीली शराब से 20 निर्दोष लोगों की जान चली गई थी। सोमनाथ जगत ने पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की थी, लेकिन अदालत ने उसे खारिज कर दिया। इसके बाद से ही आरोपी फरार चल रहा है। विजिलेंस विभाग जेल में हुए भ्रष्टाचार और गैंगस्टरों से सांठ-गांठ की गहन जांच कर रहा है। Kaithal News

सीवन थाना के अतिरिक्त प्रभारी एएसआई सुरेंद्र कुमार ने बताया कि “स्टेट क्राइम ब्रांच की टीम एक केस में फरार चल रहे सोमनाथ जगत की तलाश में थाना आई थी। आरोपी पर 50 हजार रुपये का इनाम है और पुलिस ने दबिश में सहयोग दिया।”

यह भी पढ़ें:– अमरोहा में भीषण सड़क हादसा, इंडियन आइडल 12 के विजेता पवनदीप राजन गंभीर रूप से घायल

About The Author

Related Posts