राजस्थान का युवक अफीम सहित दबोचा

Published On

नारनौंद(सच कहूँ न्यूज)। स्पेशल स्टाफ हांसी की टीम ने गांव लोहारी राघो के पास राजस्थान के एक युवक को अफीम सहित पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने युवक के खिलाफ एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज करके युवक को गिरफ्तार करके अदालत में पेश किया। स्पेशल स्टाफ हांसी की टीम इंस्पेक्टर उदयभान गोदारा के नेतृत्व में शनिवार की रात को गस्त कर रही थी कि गांव लोहारी राधो गांव पहुंची तो एक युवक पुलिस को देखकर भागने लगा तो पुलिस ने उसका पीछा कर उसको दबौच लिया। जब उसकी तालाशी ली गई तो उसके पास से 138 ग्राम अफीम बरामद हुई। युवक की पहचान राजस्थान के चितौडगढ़ निवासी दिनेश पुत्र माधेलाल के रूप में हुई है। पुलिस ने एनडीपीए के तहत मामला दर्ज करके अफीम को अपने कब्जे में लिया और युवक को गिरफ्तार करके रविवार को अदालत में पेश किया। जहां से उसको न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

About The Author

Related Posts