ट्रक से टकराने के बाद कार में आग, तीन जिंदा जले

Published On

पानीपत l हरियाणा के पानीपत में शुक्रवार को कार और ट्रक की टक्कर के बाद कार में आग लग जाने से तीन लोग जिंदा (Three Burnt Alive) जल गये। पुलिस के अनुसार इसराना में पानीपत-रोहतक हाइवे पर अनाज मंडी के निकट यह दुर्घटना घटी, जिसमें कार ट्रक के पिछले भाग से टकराई जिसके बाद कार में आग लग गई।

राहगीरों ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो पाए। दमकल विभाग के पहुंचने तक कार लगभग जल (Three Burnt Alive) गई थी। कार का सेंट्रल लॉक लगने से पीड़ित बाहर नहीं निकल पाए। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कार से शवों को निकाला जो बुरी तरह जल गए थे और उनकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। आग से कार में दस्तावेज भी जल गए थे। कार सीएनजी और सोनीपत नंबर की है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts