Haryana: सीएम नायब सिंह सैनी ने हरियाणा की 10 लोकसभा सीटों पर किया ये बड़ा दावा

Published On

Haryana:  हिसार (सिंहमार)। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा है कि देश व प्रदेश की जनता का कांग्रेस से मोहभंग हो चुका है। जनता ने अच्छी तरह से जान लिया है कि कांग्रेस का कोई भविष्य नहीं है। ऐसे में जनता ने अब भाजपा को ही एकमात्र विकल्प मान लिया है। नायब सिंह सैनी मंगलवार को अर्बन एस्टेट में वरिष्ठ पार्टी नेता डॉ. योगेश बिदानी व पार्टी नेता रवि सैनी सहित शहर में अनेक स्थानों पर आयोजित जलपान कार्यक्रमों के दौरान पार्टीजनों से बातचीत कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने इस दौरान शहर में अनेक स्थानों पर तूफानी जनसंपर्क अभियान चलाया और पार्टी उम्मीदवार रणजीत सिंह के लिए जबरदस्त समर्थन जुटाया। इस दौरान मुख्यमंत्री नायब सैनी पार्टी नेता महाबीर जांगड़ा, सीमा गैबीपुर, रवि सैनी, प्रो. छतरपाल सिंह, शकुंतला राजलीवाला, बलराज चौहान, रणधीर पनिहार, हरिकिशन शर्मा, गगन शर्मा के आवास पर भी पहुंचे और समर्थकों से बातचीत करते हुए भाजपा उम्मीदवार चौ. रणजीत सिंह को विजयी बनाने की अपील की। Haryana

Golgappa Recipe: अब आप नहीं कहोगे गोलगप्पे फूलते नहीं, सूजी हो या आटा इस तरीके से हर एक पानीपुरी एक दम परफेक्ट बनेगी

घमंडिया गठबंधन और कांग्रेस घोटालों व अपने भ्रष्ट परिवार को बचाने के लिए चुनाव लड़ रहे

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा 50 साल शासन के बाद भी कांग्रेस को गारंटी देनी पड़ रही है। भ्रष्टाचार में लिप्त कांग्रेस का नकाब जनता के सामने उतर चुका है। घमंडिया गठबंधन और कांग्रेस घोटालों और अपने भ्रष्ट परिवार को बचाने के लिए झूठ बोल कर सत्ता में आना चाहती है। कांग्रेस ने देश का भला नहीं किया है। उन्होनें कहा कि पूरे देश में बीजेपी की लहर है। हरियाणा की दस लोकसभा सीट बीजेपी को जा रही हैं यहां की जनता ग्यारह कमल के फूल खिला कर प्रधानमंत्री मोदी को मजबूत करेगी।

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने शहर में अनेक जलपान कार्यक्रमों में भाग लिया। इस दौरान उनके साथ स्वास्थ्य मंत्री डॉ. कमल गुप्ता, भाजपा प्रत्याशी रणजीत सिंह, डॉ. योगेश बिदानी, डॉ. वैभव बिदानी सहित अन्य प्रशंसकों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया, डॉ. जिला अध्यक्ष आशा खेदड़, जिला उपाध्यक्ष धर्मवीर रतेरिया व रणधीर धीरू, जिला मीडिया प्रभारी राजेंद्र सपड़ा सहित अनेक पार्टीजन भी थे।

About The Author

Related Posts