पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह के निधन पर दिव्यांग बच्चो ने दी श्रद्धांजलि

Published On

छछरौली (सच कहूँ/राजेन्द्र कुमार)। Chhachhrauli News: पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह के निधन पर उत्थान संस्थान के दिव्यांग बच्चो ने 2 मिनट का मौन रखकर उन्हे श्रद्धांजलि अर्पित की। जिसमे उत्थान संस्थान की डायरेक्टर डॉक्टर अंजू बाजपई जी ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर दुख जताया। उन्होंने कहा, एक राष्ट्र के रूप में भी हमारे लिए बहुत बड़ी क्षति है। विभाजन के उस दौर में बहुत कुछ खोकर भारत आना और जीवन के हर क्षेत्र में उपलब्धियां हासिल करना ये समान्य बात नहीं है। अभाव में संघर्षों से कैसे ऊंचाइयां हासिल की जा सकती है उन्होंने यह साबित कर दिखाया ।एक नेक इंसान के रूप में उन्हे विद्वान अर्थशास्त्री के रूप में हमेशा याद किया जाएगा। एक अर्थशास्त्री के रूप में भारत सरकार में अनेक सेवाएं दी। Yamunanagar News

महान शिक्षाविद डॉक्टर पी के बाजपई जी ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर उन्हे श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि देश ने एक राजनेता ही नहीं, बल्कि एक अर्थशास्त्री भी खो दिया है। अर्थशास्त्री और प्रधानमंत्री बनने तक का उनका सफर राष्ट्र सेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्हें उनकी सादगी और उनके आर्थिक फैसलों के लिए हमेशा याद किया जाएगा। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि उनकी आत्मा को शांति मिले। हमने अपने महान नेताओं में से एक को खो दिया। 10 साल तक प्रधानमंत्री और 5 साल तक वित्त मंत्री के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने सुशासन का प्रदर्शन किया। यह देश के लिए बहुत बड़ी क्षति है। संस्थान से रविंद्र मिश्रा,स्वाति ठाकुर,सुमित सोनी, हनी तोमर,राजेश और दीपा ने भी पूर्व प्रधानमंत्री को श्रदाजंलि दी। Yamunanagar News

यह भी पढ़ें:– करनाल में केमिकल युक्त पानी पीने से 20 भेड़ों की मौत, तड़प तड़प कर मरी भेड़े, पुलिस बोली-शिकायत पर होगी कार्रवाई

About The Author

Related Posts