Traffic Police: शहर में लगे नो एंट्री बोर्ड, भारी वाहन चालकों के लिए बड़ा अपडेट, होगी सख्त कार्रवाई

 ट्रैफिक पुलिस ने प्रमुख चौकों पर लगाए नो एंट्री बोर्ड, उल्लंघन करने वालों पर होगी कार्रवाई

Published On

सरसा (सच कहूँ/सुनील वर्मा)। Sirsa News: शहर में बढ़ते ट्रैफिक दबाव और जाम की समस्या को देखते हुए यातायात पुलिस ने भारी और बड़े वाहनों की आवाजाही पर समयबद्ध रोक लगा दी है। इसके तहत शनिवार को शहर के विभिन्न प्रमुख चौकों और मार्गों पर नो एंट्री बोर्ड लगाए गए। यह कार्रवाई उपायुक्त सरसा, जिला परिवहन अधिकारी एवं प्रादेशिक परिवहन प्राधिकरण के निर्देशों पर पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण और पुलिस उपाधीक्षक यातायात संजीव बल्हारा के नेतृत्व में की गई।

जिला यातायात प्रभारी निरीक्षक धर्मचंद जाखड़ ने पुलिस टीम के साथ शहर के विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर नो एंट्री बोर्ड लगवाए। यातायात थाना प्रभारी धर्मचंद जाखड़ ने बताया कि महाराणा प्रताप चौक, किसान चौक, सावित्री फुलेबाई चौक (सदर थाना के आगे), अरोड़वंश चौक, सैन चौक (आईटीआई चौक) तथा शाह सतनाम सिंह चौक सहित प्रमुख मार्गों पर भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा। उन्होंने बताया कि भारी वाहनों के लिए नो एंट्री का समय सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक निर्धारित किया गया है। इस दौरान किसी भी भारी वाहन को शहर में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। धर्मचंद जाखड़ ने कहा कि यदि कोई चालक आदेशों की अवहेलना करते हुए नो एंट्री क्षेत्र में वाहन लेकर आता है, तो उसके खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम की धारा 115/94 के तहत कार्रवाई की जाएगी। 

Sirsa News
Sirsa News: ट्रेफिक एसएचओ चिह्नित स्थानों पर नो एंट्री बोर्ड लगाते हुए।

About The Author

Related Posts