धुंध से विजिबिलिटी 5 मीटर, 5 जिलों में 10 जगह 41 से ज्यादा वाहन भिड़े, 4 की मौत, 9 घायल

Published On

पानीपत/हिसार/कुरुक्षेत्र. प्रदेश में रविवार को धुंध और गहरा गई। कई जिलों में विजिबिलिटी 5 मीटर रह गई। इससे 5 जिलों में 10 बड़े हादसे हुए। 41 से ज्यादा वाहन भिड़े। 4 युवकों की मौत हो गई। 9 लोग घायल हो गए। हिसार में रात का पारा 1.2 डिग्री से बढ़कर 3.8 डिग्री हो गया। वहीं रेवाड़ी व नारनौल में यह सबसे कम 2.5 डिग्री दर्ज किया गया। 15 किमी प्रति घंटा की गति से चली ठंडी पूर्वाई ने कंपकंपी बढ़ा दी। कुछ क्षेत्रों में पाला भी जमा। मौसम विभाग चंडीगढ़ के निदेशक डॉ. सुरेंद्र पाल के अनुसार 24 से 26 दिसंबर के बीच कुछ इलाकों में बादल छा सकते हैं। इससे दिन का तापमान कम होगा। पाला जमने व शीतलहर चलने की संभावना है। 15 जनवरी तक इसी तरह कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है।

हिसार के अलावा जीटी बेल्ट के 4 जिलों में भी दुर्घटनाएं

  • हिसार के बरवाला में एक ही जगह 8 वाहन आपस में टकरा गए। इससे 4 लोग घायल हो गए।
  • करनाल में 3 जगह हुए हादसों में 16 वाहन टकराए।
  • बरवाला में नेशनल हाईवे पर स्कूल बस समेत 8 वाहन टकरा गए।
  • कुरुक्षेत्र में पुलिस भर्ती परीक्षा देने राजस्थान से आए 4 युवकों की कार ट्रक से टकरा गई। इसमें 2 की मौके पर ही मौत हो गई।
  • 2 गंभीर रूप से घायल हो गए।
  • सोनीपत में 4 जगह 7 वाहन भिड़े। इनमें दो युवकों की मौत हो गई। जबकि 3 लोग घायल हैं।
  • पानीपत में पेप्सी पुल पर 8 वाहन आपस में भिड़ गए।

 

 

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो।

About The Author

Related Posts