Haryana Roadways News: फतेहाबाद के लिए खुशखबरी, 10 नए रूटों पर दौड़ेगी बसें, यात्रियों को मिलेगी बेहतर सुविधा, यहां देखें रूट और टाइम टेबल

Published On

Haryana Roadways News: फतेहाबाद (सच कहूँ/ विनोद शर्मा)। क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग आखिरकार पूरी हो गई है। हरियाणा रोडवेज द्वारा फतेहाबाद से राजस्थान के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल रामदेवरा (रूणेचा) के लिए सीधी बस सेवा शुरू की गई है। यात्रा के दौरान बस धांगड़, बड़ोपल, खाराखेड़ी, ढांड, भट्टू, चौपटा, नोहर, बीकानेर, फलौदी और जांबा जैसे प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेगी।

यह बस फतेहाबाद से सुबह 8:10 पर चलेगी और बीकानेर होते हुए रात 10 बजे रामदेवरा पहुंचेगी। इसका किराया 630 रुपए होगा। वापसी में बस रामदेवरा से सुबह 8:10 बजे चलेगी। दोपहर एक बजे बीकानेर पहुंचेगी और रात 10 बजे फतेहाबाद आएगी।

इस बस सेवा से हर साल बाबा रामदेव के दर्शन के लिए जाने वाले हजारों श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिलेगी। अब उन्हें यात्रा के लिए निजी वाहनों या जटिल ट्रांसपोर्ट व्यवस्था पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। इस सेवा की जानकारी सुभाष ढांड, संस्थान प्रबंधक, एवं रामसिंह ऐचरा, मुख्य निरीक्षक, हरियाणा राज्य परिवहन, फतेहाबाद द्वारा दी गई। उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा और क्षेत्र की मांग को देखते हुए यह सेवा शुरू की जा रही है, जो आगे भी जारी रहेगी। बस सेवा शुरू होने की घोषणा के बाद शहरवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई। कई स्थानीय लोगों और यात्रियों ने हरियाणा रोडवेज के उच्च अधिकारियों का आभार व्यक्त किया।

About The Author

Related Posts