महाशिवरात्रि पर्व की रही धूम

Published On

मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

  • कड़ी रही सुरक्षा व्यवस्था

रोहतक (सच कहूँ न्यूज)। महशिवरात्रि पर्व के अवसर पर मध्य रात्रि से ही मंदिरों में कांवड़ियों की भीड़ लगनी शुरू हो गई थी। श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर जलाभिषेक किया और सुख स्मृति की कामना की। वहीं सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा पुख्ता प्रबंध किए गए थे। किलोई स्थित प्राचीन शिव मंदिर, दुर्गा भवन मंदिर, गौकर्ण स्थित शिव मंदिर, गुफा वाला मंदिर, वैश्य कॉलेज रोड स्थित शिव मंदिर व पाडा मोहल्ला स्थित शिवालय में भगवान शिव की पूजा अर्चना की गई। शिवरात्रि पर्व को लेकर यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा पुख्ता प्रबंध किए गए थे। इसके अलावा मंदिरों में स्वयं सेवकों ने भी कमान संभाली हुई थी। सभी मंदिरों को भव्य रूप में सजाया गया था।

About The Author

Related Posts