हरियाणा में मंत्री कर सकेंगे तबादले

Published On

 सीएम ने 25 नवंबर से 10 दिसंबर तक दिए अधिकार (Transfer)

चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा में अब जल्द ही बड़े स्तर पर कर्मचारियों (Transfer) और अधिकारियों के तबादले हो सकते हैं। हरियाणा के सभी मंत्रियों को 15 दिन तक तबादले की पावर दी गई है। अब मंत्री 25 नवंबर से लेकर 10 दिसंबर तक अपनी मर्जी से कर्मचारियों और अधिकारियों के तबादले कर सकेंगे। मंत्रियों को मिली तबादलों की पावर में क्लास 2 ,3 और क्लास 4 के अधिकारी और कर्मचारी शामिल हैं।

  मंत्री अपने विभाग के हिसाब से तबादले कर सकेंगे

गौरतलब है कि पिछली बार मनोहर सरकार में मुख्यमंत्री ने यह अधिकार अपने पास रखा था, जिसके चलते कई मंत्रियों में इसको लेकर नाराजगी भी देखी गई थी। हालांकि यह कदम कितना कारगर सिद्ध होगा, ये तो समय ही बताएगा।

 

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करे।

About The Author

Related Posts