शाह सतनाम जी पुरा की सचखंडवासी नेत्र व शरीरदानी माता नीलम इन्सां हुई अमर

पार्थिव देह मेडिकल रिसर्च हेतु दान, आँखें भी करेंगी दो अंधेरी ज़िंदगियों को रोशन

Manmohan Picture
Published On

Body Donation: सरसा (सच कहूँ/सुशील कुमार)। डेरा सच्चा सौदा के अनुयायी न सिर्फ जीते जी बल्कि इस दुनिया से जाने के बाद भी इन्सानियत के काम आना नहीं भूलते। इसी क्रम में शाह सतनाम जी पुरा निवासी सचखंडवासी नीलम इन्सां (67) के मरणोपरांत उनके नेत्रदान के साथ ही पार्थिव शरीर एसजीटी (गुरु गोबिंद सिंह ट्राइसेंटेनरी) मेडिकल कॉलेज, गुरुग्राम को मेडिकल रिसर्च हेतु दान किया गया। Sirsa News

बता दें कि नीलम इन्सां डेरा सच्चा सौदा में पिछले कई सालों से कैंटीन में सेवा कर रही थीं और उनके पति युद्धिष्ठिर इन्सां सच कहूँ में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। जानकारी के अनुसार नीलम इन्सां गत दिवस अल सुबह अपनी स्वांसों रूपी पूंजी पूर्ण कर कुल मालिक के चरणों में सचखंडवासी जा विराजी थी। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए सचखंडवासी नीलम इन्सां ने जीते जी ही मरणोपरांत शरीरदान का संकल्प पत्र भरा हुआ था। उनके पति युद्धिष्ठिर इन्सां और बेटे सेवानिवृत्त नौसेना अधिकारी राहुल इन्सां ने उनकी अंतिम इच्छा को पूरा करते हुए उनके नेत्र और पार्थिव देह मेडिकल रिसर्च हेतु एसजीटी (गुरु गोबिंद सिंह ट्राइसेंटेनरी) मेडिकल कॉलेज, गुरुग्राम को दान कर दी।

इस मौके पर रिश्तेदारों, परिजनों और साध-संगत ने सचखंडवासी नीलम इन्सां को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ‘जब तक सूरज चाँद रहेगा, नीलम इन्सां तेरा नाम रहेगा’, ‘शरीरदान महादान’ जैसे नारों से आसमां गूंजायमान कर दिया। इसके पश्चात फूलों से सजी हुई एंबुलेंस में पार्थिव देह को मेडिकल कॉलेज के लिए रवाना किया गया। तत्पश्चात एमएसजी डेरा सच्चा सौदा व मानवता भलाई केन्द्र, शाह सतनाम जी पुरा में नीलम इन्सां के नमित नामचर्चा का आयोजन किया गया। नामचर्चा में रिश्तेदार, संबंधियों और डेरा सच्चा सौदा प्रबंधकीय समिति सदस्यों, साध-संगत, समूह सच कहूँ सदस्यों ने नेत्रदानी व शरीरदानी माता नीलम इन्सां को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस मौके पर सच्चे नम्र सेवादार सतपाल टोहाना इन्सां ने कहा कि वो रूह बहुत भागों वाली होती है, जो अपने सतगुरु के चरणों में आखिर तक ओड़ निभा जाती है। ऐसी ही रूह थी बहन नीलम इन्सां। वे बहुत ही कर्मठ सेवादार थी, जो न सिर्फ खुद मानवता भलाई कार्यों में हमेशा आगे रहती थी बल्कि उनका पूरा परिवार इन कार्यों में बढ़ चढ़कर भाग लेता आ रहा है। इस मौके पर ब्लॉक शाह सतनाम जी पुरा, एमएसजी कॉम्पलेक्स, ट्रयू सोल कॉम्पलेक्स सहित बड़ी संख्या में साध-संगत मौजूद रही। Sirsa News

nEELAM

About The Author

Related Posts