सरसा के दो नेताओं का कद बढ़ा गई अमित शाह की रैली

Published On

सरसा (सच कहूँ न्यूज)। सरसा में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रैली (Amit Shah Rally) का राजनैतिक विश्लेषक चाहे जो भी निष्कर्ष निकालें, लेकिन अगर स्थानीय स्तर पर आंकलन किया जाए तो केन्द्रीय गृहमंत्री दो नेताओं का कद बढ़ा गए। जिनमें से एक हैं सरसा की सांसद सुनीता दुग्गल, जो इस रैली की संयोजक भी थी और दूसरे हरियाणा के बिजली मंत्री रणजीत सिंह चौटाला। Amit Shah Rally

Amit Shah Rally मंच संचालन कर रही सांसद सुनीता दुग्गल ने जब संबोधन के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल का नाम पुकारा तो केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सांसद को बीच में टोकते हुए चौ. रणजीत सिंह को भाषण के लिए बुलाने को कहा। चौ. देवी लाल की कर्म भूमि पर उनके पुत्र को तवज्जो देकर गृह मंत्री ने एक बार फिर सबको चौंका दिया। गृहमंत्री ने अपने भाषण में सरसा की सांसद सुनीता दुग्गल की भी प्रशंसा की। अमित शाह की इस रैली से पर्दे के पीछे किसी नेता को तवज्जो मिली हो या नहीं लेकिन मंच पर इन दो नेताओं को मिली अहमियत से ये दोनों नेता गद्गद् हैं। Amit Shah Rally

यह भी पढ़ें:– गुरदासपुर और सरसा में अमित शाह ने विरोधियों को घेरा

About The Author

Related Posts