leopard News: चीता और तेंदुए के खौफ के साए में सरसा के गांव मलिकपुरा निवासी!

Published On

leopard News: ओढ़ां (सच कहूँ/राजू)। गांव मलिकपुरा व आसपास के क्षेत्र में जंगली जानवर की बात ने लोगों को भयग्रस्त कर रखा है। लोगों में ये बात फैली हुई है कि उक्त जानवर के पंजों के निशान सामान्य जानवर से बड़े हैं जो तेंदुए के हो सकते हैं। वहीं इस संबंध में वन्य जीव प्राणी रक्षक विभाग के अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में चीते या तेंदुए जैसी कोई बात नहीं है। जो जानवर के पैरों के निशान मिले उनकी जब जांच की गई तो पाया गया कि उक्त निशान जंगली बिल्ले के पैरों के है। जो सामान्य बिल्ली से थोड़ा बड़ा होता है। Sirsa News

विभाग के गार्ड रिछपाल सिंह (फौजी) ने बताया कि लोग डरें नहीं और बेवजह की अफवाहों से बचें। उन्होंने बताया कि मलिकपुरा में जिस व्यक्ति के घर जानवर के पंजे के निशान मिले थे मंगलवार को उसी तरह के निशान एक किसान के खेत में पाए गए। किसान ने इसकी वीडियो भी बनाई। जिसमें बिल्ली जैसा जानवर दिखाई दिया। खेत में मिले जंगली बिल्ले के पंजे के निशान व व्यक्ति के घर में मिले निशान आपस में मेल खाते हैं। उन्होंने बताया कि जंगली बिल्ला एक मांसाहारी जीव है जोकि किसी इंसान को हानि नहीं पहुंचा सकता।

लोग अफवाहों पर भरोसा न करें। फिर भी हमारी टीम इस क्षेत्र में गश्त करेगी। ताकि इसे पकड़ा जा सके। मलिकपुरा के सरपंच प्रतिनिधि अवतार सिंह ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से उनके क्षेत्र में जंगली जानवर की सूचना की वजह से भय का माहौल बना हुआ था। ये एक जंगली बिल्ला है। विभाग के अधिकारी गांव में आए थे। उन्होंने जानवर के पंजों का मिलान किया। गांव में चिते या तेंदुए जैसी कोई बात नहीं है। Sirsa News

भादड़ा रास्ता विवाद: रात्रि में घर में घुसकर फायरिंग व तोडफोड़, 4 घायल

About The Author

Related Posts