खेल स्कूल निडानी की महिला पहलवान का वर्ल्ड कैडेट कुश्ती में हुआ चयन

Published On

 19 से 25 जुलाई को आयोजित हंगरी में 12वीं की छात्रा दिखाएगी दम

जुलाना (सच कहूँ न्यूज)। भाई सुरेंद्र सिंह मलिक मेमोरियल खेल स्कूल निडानी की महिला पहलवान कुमारी प्रिया का चयन वर्ल्ड कैडेट कुश्ती चैंपियनशिप के लिए हुआ है। खेल स्कूल निडानी की 12 वीं कक्षा की छात्रा 19 से 25 जुलाई को हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट में होने वाली इस वर्ल्ड कैडेट कुश्ती चैंपियनशिप में दम दिखाएगी। प्रिया के चयन पर क्षेत्र में व स्कूल में खुशी का माहौल है। 21 जून को दिल्ली में ट्रायल हुई, जिसमें कुमारी प्रिया का चयन वर्ल्ड कैडेट कुश्ती के लिए हुआ। स्कूल की प्राचार्या राजवंती मलिक ने बताया कि प्रिया बीएसएमएम खेल स्कूल निडानी की छात्रा है और पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी अव्वल है।

प्रिया का चयन 73 किलोग्राम भार वर्ग के लिए हुआ है। प्रिया ने 2019 में खेलो इंडिया में स्वर्ण, वर्ष 2020 में राष्ट्रीय स्कूल खेलों में स्वर्ण, वर्ष 2020 में पटना में हुई राष्ट्रीय कैडेट कुश्ती प्रतियोगिता में सोना जीतकर अपनी प्रतिभा का लाहा बनवाया था। इसके अलावा अनेक मेडल जीत प्रिया जीत चुकी है। प्रिया के पिता जयभगवान निडानी गांव में सेना से सेवानिवृत्त हैं। जयभगवान ने बताया कि उससे उम्मीद है कि वर्ल्ड कैडेट कुश्ती प्रतियोगिता में प्रिया सोना जीतकर लाएंगी।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts