बुजुर्ग ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या

Published On
  • झंग कॉलोनी का है मामला

रोहतक (सच कहूँ न्यूज)। सिविल लाइन थाना के अंतर्गत झंग कालोनी में एक बुजुर्ग ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई भेज दिया। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार मंगलवार दोपहर को झंग कॉलोनी निवासी 95 वर्षीय दर्शनलाल डंग का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर के एक कमरे में लटका मिला। घटना का पता उस वक्त लगा जब पड़ोसियों ने घर जाकर देखा कि दर्शनलाल फंदे पर लटका हुआ है।

पड़ोसियों ने इसकी सूचना सिविल लाइन पुलिस व मृतक के परिजनों को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से नीचे उतारा। पुलिस ने घटना स्थल का बारीकी से मुआयना किया। बताया जा रहा है कि मृतक के तीन बेटे हैं, जोकि अलग-अलग स्थानों पर रहते हैं। सूचना मिलने पर मृतक के परिजन भी पीजीआई पहुंच गए। बताया जा रहा है कि मृतक पिछले काफी समय से तनाव में चल रहा था। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts