Haryana: हरियाणा के इस शहर की बदल जाएगी किस्मत, सात करोड़ रुपये होंगे इस कार्य के लिए खर्च, जानिये…
Haryana: कैथल, सच कहूं/ कुलदीप। शहर में देवीगढ़ रोड से नए सर छोटूराम चौक(करनाल चौंक) के बीच आने वाली कॉलोनीवासियों को अब जल्द ही गंदे पानी की निकासी की समस्या से निजात मिलने वाली है। इसके लिए जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से देवीगढ़ रोड से सर छोटूराम चौक तक नए सीवरेज लाइन बिछाई जाएगी। जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से इस प्रोजेक्ट पर करीब सात करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके तहत करीत ढाई किलोमीटर लंबी नई सीवरेज लाइन बिछाकर कॉलोनियों की निकासी को उससे जोड़ा जाएगा। हालांकि इस कार्य के एस्टीमेट करीब डेढ़ वर्ष पहले तैयार किए गए थे, लेकिन यह बजट के अभाव में अभी तक सिरे नहीं चढ़ पाया था। अब विभाग ने संबंधित प्रक्रिया को आगे बढ़ाया है। नई लाइन का कार्य पूरा होते ही शहर में विकास कार्य तो होगा ही, साथ में आधा दर्जन से ज्यादा कॉलोनियों में रहने वाले हजारों लोगों को राहत मिलेगी। जन स्वास्थ्य विभाग ने इस पर एक महीने के अंदर कार्य शुरू होने की संभावना जताई है।
Health News: कैंसर का काल तो लिवर का मित्र है ये पौधा! जड़ और पत्तियां भी सेहत को बनाएगी मजबूत