डबवाली के गांव रामगढ़ की ग्राम पंचायत को एसडीएम ने प्रशंसा पत्र देकर किया सम्मानित

Published On

Ramgarh Gram Panchayat honored: डबवाली (सच कहूँ/सुभाष)। उपमंडल डबवाली के गांव रामगढ़ की ग्राम पंचायत ने गत दिवस सफल ग्राम सभा का आयोजन किया। ग्राम सभा में गांव की शामलात भूमि पर पात्रों को सरकार की योजना अनुरूप मालिकाना हक देने की प्रक्रिया में सराहनीय भूमिका रही। सफल ग्राम सभा के आयोजन को लेकर एसडीएम अर्पित संगल ने प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि ग्राम सभा गांव के विकास व सामाजिक सुदृढ़ता में अहम भूमिका निभाती हैं। ग्राम सभा का सफल आयोजन गांव को सही दिशा प्रधान करती है। Sirsa News

इसी कड़ी में रामगढ गांव की ग्राम पंचायत ने सफल ग्राम सभा का आयोजन कर इसके उद्देश्य को सार्थक किया है, इसलिए प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया है। उन्होंने बताया कि गांव में शामलात भूमि मामले में ग्राम पंचायत ने प्रशासन के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर नियमानुसार कार्यवाही सुनिश्चित की। इस प्रक्रिया में पंचायत के पदाधिकारियों और सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि इस तरह की सकारात्मक पहल से गांव के सामाजिक व आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलता है। गांव रामगढ़ की पंचायत से दूसरी पंचायतों को भी प्रेरणा लेते हुए गांव के विकास में सहयोग करना चाहिए और गांव में ग्राम सभा के सफल आयोजन में ग्रामीण अपना सहयोग करें। Sirsa News

About The Author

Related Posts