कल्याण नगर व नाथूसरी चौपटा के शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर विंग के सेवादार नहर में उतरे और…

Sach Kahoon Desk Picture
Published On

सरसा (सच कहूँ/सुनील वर्मा)। गांव गुडियाखेड़ा (Village Gudia Khera) निवासी श्रवण कालड़ा दो दिन पूर्व ढुकड़ा नोहर फीडर में गिर गया था। दो दिन से ग्रामीण व प्रशासन उसकी तलाश में जुटे हुए थे। लेकिन उसका शव नहीं मिल रहा था। शनिवार को ग्रामीणों ने डेरा सच्चा सौदा के हेल्प लाइन पर कॉल कर मदद मांगी। जिसके पश्चात तुरंत ब्लॉक कल्याण नगर व नाथूसरी चौपटा (Kalyan Nagar and Nathusari Chopta) के शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर विंग (Shah Satnam Ji Green S Welfare Force Wing, ) के सेवादार ग्रामीणों की मदद के लिए पहुंचे। Sirsa News

गोताखोर सेवादार धन-धन सतगुरु तेरा ही आसरा का इलाही नारा लगाकर नहर में उतरे और मात्र चार घंटे में सेवादारों ने मृतक का शव ढुकड़ा पुल से पंजाब हेड के बीच से ढूंढ निकाला। घटनास्थल पर मौजूद पुलिसकर्मियों, परिजनों व अन्य लोगों ने शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर विंग के सेवादारों के निस्वार्थ सेवा भाव व सेवा के प्रति जुनून की सराहना की। मृतक के एक लड़का व एक लड़की है।

दो दिन से ढूंढ रहे शव को गोताखोर सेवादारों ने 4 घंटे में निकाला

जानकारी मुताबिक गांव गुडियाखेड़ा निवासी श्रवण कालड़ा 13 जून शाम 5 बजे नहर में पानी देखने गया था और वह ढुकड़ा नोहर फीडर में गिर गया। इसके पश्चात परिजनों व ग्रामीणों ने अपने स्तर पर उसकी काफी तलाश की। लेकिन उसको नहीं ढूंढ पाए। इसके पश्चात शनिवार को ग्रामीणों ने डेरा सच्चा सौदा से मदद मांगी। तदुपरांत 85 मैंबर प्रवीन इन्सां ब्लॉक कल्याण नगर से शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर विंग के 5 तैराक सेवादार लेकर सुबह 10 बजे घटना स्थल पर पहुंचे और मृतक की तलाश शुरू की।

सेवादारों ने करीब 2 बजे तक मृतक का शव ढुकड़ा पुल से पंजाब हेड से थोड़ा पहले ढूंढ लिया और शव को नहर से बाहर निकाल कर पुलिस व परिजनों के सुपुर्द कर दिया। इस सेवा कार्य में ब्लॉक कल्याण नगर से शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर विंग के सेवादार दीपक जोनी, दवेन्द्र इन्सां, सुशील इन्सां, गुलशन इन्सां, गुरसेवक इन्सां (हैप्पी) व नाथूसरी चौपटा से रविंदर इन्सां, राजेंद्र इन्सां ने मदद की। इसके अलावा ग्रामीणों ने भी सेवादारों का पूरा सहयोग किया। बता दें कि इससे पूर्व 8 जून को गांव देसुमलकाना के निकट भाखड़ा नहर में डूबे व्यक्ति का शव भी शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर विंग के जाबांज सेवादारों ने ही ढूंढा था। Sirsa News

Lok Sabha Speaker Post: यदि चंद्रबाबू नायडू को लोकसभा अध्यक्ष का पद नहीं मिला तो…!

About The Author

Ad Ad

Related Posts