प्रीत नगर में बंद मकान से दो सगी बहनों के कंकालनुमा क्षत-विक्षत शव मिलने से मचा हड़कंप

अंबाला के प्रीत नगर इलाके का ये मामला बदहाली और बेबसी की कहानी कर रहा बयां

Published On

अंबाला (सच कहूँ न्यूज)। प्रीत नगर इलाके में एक बंद मकान के भीतर से दो सगी बहनों के क्षत-विक्षत शव मिलने से सनसनी फैल गई। 40 वर्षीय मृतका अंजना कश्यप और 45 वर्षीय मानु कश्यप माता-पिता के देहांत के बाद से इस घर में अकेली रह रही थीं। आसपास के निवासियों को जब मकान से असहनीय दुर्गंध आई, तब उन्होंने स्थानीय पुलिस को मामले की जानकारी दी। Ambala News

मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने दरवाजा तोड़कर भीतर प्रवेश किया, तो दोनों बहनों के शव बेहद खराब और गली-सड़ी अवस्था में मिले। स्थानीय निवासियों के अनुसार, मानसिक रूप से अस्वस्थ बड़ी बहन मानु की देखभाल अंजना ही करती थी। यह परिवार लंबे समय से बेहद लाचारी और गंभीर सामाजिक अलगाव में जी रहा था। घर के भीतर से मिले इस्तेमालशुदा डायपरों के ढेर उनकी बदहाली और बेबसी की कहानी बयां कर रहे हैं।

अमूमन बाहरी दुनिया और पड़ोसियों से पूरी तरह कटी रहने वाली ये बहनें पिछले करीब 15 दिनों से किसी को दिखाई नहीं दी थीं। घटना की सूचना के बाद भी जब कोई परिजन सामने नहीं आया, तो पुलिस ने पड़ोसियों के बयान दर्ज कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पड़ोसियों से मिली जानकारी के अनुसार, दोनों बहनों में से एक मानसिक और शारीरिक रूप से विक्षिप्त थी, जो खुद से चलने-फिरने में भी असमर्थ थी। दूसरी बहन बाहर छोटा-मोटा काम करके घर चलाती थी और अपनी लाचार बहन की तीमारदारी भी करती थी। Ambala News

About The Author

Related Posts