जानें, हरियाणा में किस मंत्री के पास कौन-कौन से विभाग, मंत्रियों और उन्हें अलॉट विभागों की लिस्ट आई, सीएम के पास सबसे ज्यादा भार

Published On

Haryana Ministers Portfolios: चंडीगढ़ (ब्यूरो)। हरियाणा की भाजपा सरकार ने नए सीएम नायब सिंह सैनी और मंत्रिमंडल के शपथग्रहण के सवा महीने बाद मुख्यमंत्री समेत 14 मंत्रियों को विभागों का बंटवारा कर दिया है। गृह विभाग सीएम नायब सैनी ने अपने पास रखा है। जेपी दलाल को राज्य का नया वित्तमंत्री बनाया गया है। स्वास्थ्य विभाग डॉ. कमल गुप्ता देखेंगे। पहले गृह विभाग और स्वास्थ्य विभाग अनिल विज के पास थे। हालांकि इस बार वे मंत्री नहीं बने। सबसे ज्यादा 14 विभाग सीएम नायब सैनी के पास हैं। मुख्यमंत्री नायब सैनी के बाद दूसरे नंबर पर कंवर पाल गुर्जर रहेंगे। यही वजह है कि अन्य कैबिनेट मंत्रियों के मुकाबले उन्हें सबसे ज्यादा 6 महत्वपूर्ण विभाग दिए गए हैं। कंवर पाल को कृषि एवं किसान कल्याण के साथ ही पशु पालन-डेयरी, संसदीय मामले, आतिथ्य सत्कार, विरासत एवं पर्यटन विभाग दिए गए हैं। उनके बाद कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा को 5 महत्वपूर्ण विभाग दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने उन्हें उद्योग के साथ वाणिज्य और श्रम, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले एवं चुनाव मामले की जिम्मेदारी दी है। Haryana Cabinet

Israel Aistrikes Iran Update: ईरान के खिलाफ इजरायल का सबसे बड़ा एक्शन, अमेरिका ने की पुष्टि! पूरी दुनिया में मचा हाहाकार

किसके पास… Haryana Ministers Portfolios

कंवर पाल
1. कृषि तथा किसान कल्याण
2. पशुपालन एवं डेयरी
3. संसदीय मामले
4. सत्कार
5. विरासत तथा पर्यटन
सहित छह विभाग
कमल गुप्ता
1. स्वास्थ्य
2. चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान
3. आयुष
4. सिविल विमानन
जेपी दलाल
1. वित्त तथा संस्थागत वित्त और ऋण नियंत्रण
2. योजना
3. नगर तथा ग्राम आयोजन एवं शहरी सम्पदा
4. अभिलेखागार
डॉ. बनवारी लाल
पब्लिक हेल्थ, पीडब्ल्यूडीऔर वास्तुकला
डॉ. अभय यादव
सिंचाई एवं जल संसाधन, सैनिक एवं अर्धसैनिक कल्याण
सुभाष सुधा
शहरी स्थानीय निकाय, हाउसिंग फॉर आॅल
रणजीत चौटाला
ऊर्जा और जेल
सीमा त्रिखा
स्कूल और हायर एजुकेशन
महिपाल ढांडा
पंचायत, विकास और सहकारिता
बिसंभर सिंह
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण और अंत्योदय । प्रिंटिंग एवं स्टेशनरी।
असीम गोयल
परिवहन और महिला एवं बाल विकास विभाग
संजय सिंह
पर्यावरण, वन और वन्य जीव, खेल।

About The Author

Related Posts