अंगीठी के धुएं से दम घुटने से 3 बच्चों की मौत

Published On

माता-पिता की हालत नाजुक

अबोहर (सच कहूँ न्यूज)। पंजाब के अबोहर शहर के नजदीकी गांव अजीत नगर स्थित सीड फार्म में दम घुटने से तीन मासूम बच्चों की मौत हो गई। बच्चों के माता-पिता की हालत गंभीर होने पर उन्हें फरीदकोट रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार कृष्ण व राधा अपने तीनों बच्चों के साथ कमरे में सोए हुए थे। उन्होंने ठंड से बचने के लिए कोयले की अंगीठी जलाई थी। इस कारण कमरे के अंदर आक्सीजन की कमी के कारण तीनों बच्चों 7 वर्षीय पूजा, 5 वर्षीय दीपा व 2 वर्षीय पूनम की मौत हो गई। पिता कृष्ण व माता राधा की हालत गंभीर होने पर उन्हें फरीदकोट रेफर किया गया है।

कमरे के भीतर ने जलाएं अंगीठी

जानकारी के अभाव में कई बंद कमरे के भीतर अंगीठी जला सोने से भी गुरेज नहीं कर रहे। डाक्टरों के अनुसार बंद कमरे में अंगीठी का प्रयोग खतरे से खाली नहीं है। इससे निकलने वाली जहरीली कार्बन मोनोआॅक्साइड गैस बेहोशी की स्थिति पैदा कर सकती है। इसकी अधिकता से कॉन्सेस लेवल कम होने से जान भी जा सकती है। बीते कुछ वर्षों में प्रदेश में इससे हुई मौत के भी कई मामले प्रकाश में आ चुके हैं।

  • रात को हीटर या अंगीठी न जलाएं।
  • हीटर और अंगीठी को पूरी रात न जलाएं।
  • घर की खिड़कियों को या फिर दरवाजे को खोल कर रूम हीटर या कोयला जलाएं।
  • कमरे में सही वेंटिलेशन जरूर हो।
  • लगातार रूम हीटर की जांच कराते रहें।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts