बीएसएफ ने तीन पैकेट हेरोइन व पाक ड्रोन पकड़ा

Published On

रात में मूवमेंट देखने के बाद चलाया सर्च ऑपरेशन

फिरोजपुर (सच कहूँ न्यूज)। Firozpur News: फिरोजपुर में भारत-पाक अंतर्राष्ट्रीय सीमा पार से पाकिस्तानी तस्कर द्वारा भारत में ड्रोन के माध्यम से हेरोइन तस्करी की कोशिश की गई। बीएसएफ की जवानों ने पाकिस्तान से भेजी गई 3 पैकेट हेरोइन और ड्रोन को बरामद किया है। Firozpur News

एरिया में बीएसएफ द्वारा रात ड्रोन की मूवमेंट देखी गई थी। इसके उपरांत सर्च अभियान चलाया गया। जिसमें बीएसएफ को एक ड्रोन और 3 पैकेट हेरोइन की खेप कटीली तार के पास एक खेत से बरामद हुई। सर्च ऑपरेशन के दौरान बरामद किया गया ड्रोन चाइना मेड है। यह डीजेआई मैट्रिक्स 300 आरपीके ड्रोन है, जिसे बीएसएफ ने अपने कब्जे में ले लिया है। इस बात की जांच की जा रही है कि ड्रोन द्वारा हेरोइन की यह खेप किन भारतीय तस्करों द्वारा मंगवाई गई थीऔर आगे कहां सप्लाई की जानी थी। Firozpur News

ममदोट सेक्टर से बीएसएफ को बरामद हुई उक्त ड्रोन व तीन पैकेट हेरोइन के अलावा भी अभी सर्च आॅपरेशन जारी है ताकि और इस मामले से जानकारी हासिल की जा सके।

यह भी पढ़ें:– एक किलो अफीम सहित बाइक सवार दो युवक गिरफ्तार

About The Author

Related Posts