Live Update : चरणजीत चन्नी होंगे पंजाब के नए सीएम, आज थोड़ी देर में लेंगे शपथ

Published On
  • कैप्टन ने चरणजीत सिंह चन्नी को दी बधाई

  • कल हो सकता है शपथ ग्रहण

  • कैबिनेट मंत्री चरणजीत सिंह चन्नी पंजाब कांग्रेस विधायक दल के नेता चुने गये। पार्टी के प्रदेश मामलों के प्रभारी हरीश रावत ने ट्वीट कर यह जानकारी दी।

  • केसी वेणुगोपाल बोले- सीएम के नाम का हो चुका है फैसला, जल्द होगा ऐलान

  • शाम साढ़े छह बजे हरिश रावत के साथ सुखजिंदर सिंह रंधावा समेत पांच कांग्रेसी नेता राज्यपाल से मिलेंगे

  • वहीं मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सुखजिंदर सिंह रंधावा के नाम पर भी पेंच फंस गया है। बताया जा रहा है कि नवजोत सिंह सिद्धू रंधावा के नाम से खुश नहीं है।

  • सुखजिंदर सिंह रंधावा के नाम पर भी फंसा पेंच

  • पंजाब में दो डिप्टी सीएम हो सकते हैं अरुणा चौधरी और भारत भूषण आशु के नाम चल रहे हैं।

  • दलित और हिन्दू कोटे से बनेंगे 2 डिप्टी सीएम
  • सुखजिंदर सिंह रंधावा ने राज्यपाल से बात की
  • सुखजिंद रंधावा बोले- जब तक आलाकमान ऐलान नहीं करेगा तब तक मैं कुछ नहीं बोलूंगा।
  • रंधावा ने कहा-कैप्टन मेरे भाई जैसा।
  • कांग्रेस पर्यवेक्षकों और प्रदेश मामलों के प्रभारी की विधायकों के साथ सलाह मश्विरे के बाद कैबिनेट मंत्री सुखजिंदर रंधावा के नाम पर पार्टी विधायक दल के नेता के लिए लगी मुहर।
  • कैप्टन अमरिंदर सिंह और उनके सलाहकारों ने सरकारी आवास छोड़े। कैप्टन चंडीगढ़ के निकट सिसवां स्थित अपने फार्म हाऊस पहुंचे।

कांग्रेस ने कैप्टन अमरिंदर सिंह के इस्तीफे के बाद पंजाब सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे चरणजीत सिंह चन्नी को राज्य का नया मुख्यमंत्री बनाने की घोषणा की है। कांग्रेस के पंजाब के प्रभारी महासचिव हरीश रावत ने ट्वीट कर रविवार को यह जानकारी देते हुए बताया की चन्नी को सर्वसम्मति से कांग्रेस विधायक दल का नेता चुना गया। इस बीच चंडीगढ़ में मौजूद कांग्रेस के केंद्रीय प्रभारी अजय माकन ने कहा है कि श्री चन्नी राज्यपाल से मिलकर आज ही सरकार गठन का दावा पेश करेंगे। चन्नी पंजाब के लोकप्रिय दलित नेता है और वह चमकौर साहिब विधानसभा क्षेत्र से विधायक है। अमरिंदर सरकार में वह कैबिनेट स्तर के तकनीकी शिक्षा मंत्री रहे हैं।

चन्नी 2007 से पंजाब विधानसभा के सदस्य हैं और वह रामदसिया सिख समुदाय से ताल्लुक रखते है। यह पंजाब का दलित समुदाय है और कांग्रेस ने पंजाब में दलित समुदाय को साधने तथा सभी वर्गों को साथ लेने की कोशिश करते हुए श्री चन्नी को यह दायित्व सौंपा है।
पंजाब सरकार में तकनीकी शिक्षा मंत्री रहे चन्नी विवादों से भी घिरे रहे है। उन पर आरोप है कि उन्होंने 2018 में एक महिला आईएएस अधिकारी को आपत्तिजनक संदेश भेजा था जिसको लेकर वह काफी समय तक विवादों में रहे। उन पर यह भी आरोप लगाया गया कि उन्होंने अपने रुतबे का इस्तेमाल करते हुए महिला अधिकारी की रिपोर्ट नहीं होने दी।

कांग्रेस आलाकमान पिछले दो दिनों से पंजाब में नए मुख्यमंत्री के चयन को लेकर के लगातार बैठकर कर रहा है। आज सुबह जब वरिष्ठ नेता अंबिका सोनी ने मुख्यमंत्री बनने से इंकार कर दिया तो उसके बाद पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के आवास पर श्रीमती सोनी सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की करीब पांच घंटे तक बैठक चली। इससे पहले मीडिया में खबरें आई की पंजाब सरकार में सहकारिता मंत्री रहे सुखविंदर सिंह रंधावा को सर्वसम्मति से नया नेता चुना गया है। यह खबर आते ही उनके घर पर मिठाई तक बंटी लेकिन उनके नाम का एलान करने में हुई देरी से साफ हो गया था कि मामला फंस गया है और उनकी जगह किसी और को मुख्यमंत्री बनाया जा रहा है।

इस्तीफे से पहले कैप्टन ने सोनिया को लिखे पत्र में जताई थी नाराजगी, गिनाई थीं अपनी उपलब्धियां

पंजाब के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे चुके कैप्टन अमरिंदर सिंह ने इस्तीफा देने से पहले कल कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखकर पिछले पांच महीने की राजनीतिक घटनाक्रम को लेकर नाराजगी जताई थी और अपने कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाई थीं। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने आज यहां जारी बयान में कहा कि राज्यपाल को इस्तीफा सौंपने से चंद घंटे पहले उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष को पत्र लिखकर पिछले पांच महीनों के राजनीतिक घटनाक्रम पर नाराजगी जताई थी, उनका साफ मानना था कि यह पंजाब की अनिवार्यताओं व चिंताओं की समझ पर आधारित नहीं हैं।

randhava

उन्होंने कांग्रेस की प्रदेश इकाई में राजनीतिक घटनाक्रम से पंजाब में अस्थिरता की आशंका जताते हुए कहा है कि उनके निजी रोष के बावजूद वह उम्मीद करेंगे कि इसका नुक्सान राज्य में मेहनत से अर्जित शांति व विकास के माहौल पर नहीं पड़ेगा। इसी के साथ कैप्टन ने अपने कार्यकाल की उपलब्धियां भी गिनाई हैं जिनमें इस दौरान पंजाब में शांति बरकरार रखने, अपने लगभग 90 फीसदी चुनावी वायदों का पालन करने, कोविड महामारी का सामना करने के दावे शामिल हैं।

भाजपा ने सिद्धू पर लगे ‘देशद्रोह’ के आरोपों पर कांग्रेस से मांगा स्पष्टीकरण

भारतीय जनता पार्टी ( भाजपा ) ने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की ओर से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू पर लगाये गए कथित ‘देशद्रोह’ के आरोपों के बाद कांग्रेस से स्पष्टीकरण मांगा है। रविवार को यहां भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रकाश जावड़ेकर ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि सिंह ने सिद्धू पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। कांग्रेस आलाकमान को इस बारे में अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस मामले में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी चुप क्यों हैं। जावडेकर ने कहा, ‘सिद्धू पाकिस्तान जा कर पाकिस्तान सेना प्रमुख कमर जावेद बाजवा के गले लगे, इसका हवाला देते हुए सिंह ने सिद्धू को देश द्रोही कहा है। यह मुद्दा पहले से था और कल पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री ने इसको मुखर किया है। उन्होंने कहा,‘हम कांग्रेस से इस मुद्दे पर बोलने और अपना पक्ष रखने की मांग करते हैं। क्या कांग्रेस इन आरोपों पर संज्ञान लेकर कार्रवाई करेगी?

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts