दिल्ली हिंसा: एक लाख का इनामी लक्खा सिधाना किसानों की रैली में पहुंचा

Published On

बठिंडा (सच कहूँ न्यूज)। दिल्ली में 26 जनवरी को ट्रैक्टर रैली के दौरान लाल किले पर हुई हिंसा मामले का आरोपी लक्खा सिधाना बठिंडा में मंगलवार को आयोजित एक किसान महारैली में पहुंचा। लक्खा सिंह पर एक लाख रुपये का ईनाम है। लक्खा ने कहा जो लोग यह बोल रहे हैं कि दीप सिद्धू किले पर कैसे पहुंच गया। केंद्र से मिला होगा। लक्खा ने कहा दीप सिद्धू अपने दम पर किले पर गया था। सिधाना ने कहा कि भले ही दिल्ली पुलिस पंजाबियों पर कितने ही मामले दर्ज कर लेंं। उनके सिर पर इनाम रख लेंं, लेकिन लोगों के रोष को रोका नहीं जा सकेगा, क्योंकि यह मामला किसी व्यक्ति विशेष का नहीं बल्कि पंजाबियों के वजूद का है। उल्लेखनीय है कि मेहराज पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का पैतृक गांव है। लक्खा सिधाना भी इसी इलाके का रहने वाला है।

क्या है पूरा मामला

गौरतलब है कि 26 जनवरी को किसान संगठनों की ‘ट्रैक्टर परेड’ के दौरान हजारों की संख्या में प्रदर्शनकारी निर्धारित मार्ग से अलग हो गए थे और पुलिस के साथ उनकी झड़प हुई थ। अनेक प्रदर्शनकारी लालकिले में प्रवेश कर गए थे। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा इस मामले की जांच कर रही है और दोषियों की पहचान करने के लिए कई टीमें गठित की गई हैं। पुलिस ने लालकिला परिसर में तोड़फोड़ किए जाने की घटना को ‘राष्ट्र विरोधी गतिविधि’ बताया है।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts