Weather Alert: हरियाणा व राजस्थान में धूलभरी आंधी का अलर्ट

Published On

फिर सर्वाधिक गर्म रहा बाड़मेर,पारा @ 45.5

हिसार (सच कहूँ/संदीप सिंहमार)। Weather Update: गर्मी की तपिश से वर्तमान में पश्चिमी राजस्थान सुलग रहा है। भारत मौसम विभाग की माने तो आगामी चार दिनों तक भी गर्मी से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है। बुधवार को राजस्थान का बाड़मेर देश भर में सर्वाधिक गर्म रहा। यहां का अधिकतम तापमान 45.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 6 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। भारत मौसम विभाग व निजी मौसम एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक अगले दो दिनों तक राजस्थान,हरियाणा व दिल्ली में धूलभरी आंधी के आसार बने हुए हैं।

इस दौरान हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रह सकती है। इसके बावजूद भी हरियाणा, राजस्थान, पंजाब व दिल्ली में गर्मी की स्थिति बनी रहेगी। हालांकि देश की राजधानी दिल्ली में लू का अलर्ट वापिस ले लिया गया है,क्योंकि दिल्ली में अधिकतम तापमान तो 40 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा बना हुआ है। पर यह तापमान सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस ही अधिक है। इसलिए इसे लू की स्थिति नहीं कहा जा सकता। आईएमडी के मुताबिक राजस्थान व पंजाब में लू की स्थिति बनी हुई है।

18 से सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ | Weather Update

निजी मौसम एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक 18 से 20 अप्रैल के बीच उत्तरी पहाड़ियों में एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ आने वाला है। इस दौरान जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में गरज-चमक के साथ भारी बारिश होगी। इसके साथ ही ऊंचे इलाकों में बर्फबारी और ओलावृष्टि भी होने के आसार हैं।

यह भारी मौसम गतिविधियां मैदानी इलाकों में तापमान को कम करने में मदद करेगी। हालांकि मैदानी क्षेत्रों मे कोई विशेष मौसम गतिविधि नहीं होगी। पश्चिमी विक्षोभ और मैदानों में बने चक्रवाती परिसंचरण के संयुक्त प्रभाव दिल्ली के पास एक पूर्व-पश्चिम ट्रफ बन सकता है। इससे तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर तो जाएगा, लेकिन 42 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक नहीं पहुंचेगा, जो कि हीटवेव घोषित करने के लिए आवश्यक है।

पंजाब में भठिंडा व हरियाणा में सरसा रहे सबसे गर्म

राजस्थान के बाद सबसे गर्म रहने वालों में पंजाब शामिल है। पंजाब के बठिंडा एयरपोर्ट पर 43.8 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। हरियाणा प्रदेश में सबसे अधिक गर्म सरसा जिला रहा। सरसा में अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस रहा। हरियाणा में पंजाब में आगामी दो दिनों तक चक्रवाती परिसंचरण बनने के कारण धूल भरी आंधी के साथ गर्म हवा चल सकती है। जिसके कारण दिन का तापमान बढ़ने के साथ-साथ रात्रि के तापमान में भी बढ़ोतरी हो सकती है। Weather Update

यह भी पढ़ें:– Snake: जाखल थाना में घुसा 5 फीट लंबा कोबरा ’ किया रेस्क्यू

About The Author

Related Posts