पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले सीएम चन्नी के रिश्तेदार पर ईडी की छापेमारी

Published On

चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। पंजाब में अवैध खनन केस को लेकर सीएम चन्नी के रिश्तेदार पर ईडी ने बड़ी कार्रवाई की है। ईडी ने मुख्यमंत्री के रिश्तेदार भूपेन्द्र सिंह हनी के घर पर छापा मारा है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ईडी ने भूपेन्द्र सिंह हनी के खिलाफ मनी लॉडिंग का मामला दर्ज किया है। भूपेन्द्र सिंह हनी के घर समेत 12 ठिकानों पर ईडी ने छापे मारे है। इस कार्रवाई पर सीएम चन्नी ने कहा कि उनके परिवार का इस मामले में कोई लेना देना नहीं है। मुख्यमंत्री चन्नी ने कहा कि हमारे मंत्री और मुझे टारगेट किया जा रहा है। लेकिन मैं डरने वाला नहीं ।

क्या है मामला:

  • भूपेन्द्र सिंह पर अवैध खनन के ठेके हासिल करने के लिए पंजाब रियल्टर्स नाम की एक फर्म बनाई थी।
  • यह मामला पहले पूर्व विधायक सुखपाल सिंह खैहरा ने भी उठाया था।
  • मुख्यमंत्री चन्नी ने इन आरोपों को झूठा करार दिया था।
  • अवैध खनन के जरिए करोड़ों की कमाई करता है सीएम का रिश्तेदार भूपेन्द्र सिंह हनी
  • आप पार्टी भी लगा चुकी है आरोप
  • पंजाब में अवैध खनन मामला चुनावी मुद्दा बन गया है।

पंजाब में 20 फरवरी को होनें है चुनाव

गौरतलब है कि पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले ईडी की यह कार्रवाई कांग्रेस के लिए भारी पड़ सकती है। विधानसभा चुनाव में अवैध खनन का मामला हरेक पार्टी जोर-शोर से उठा रही है। चुनाव के दौरान आप पार्टी ने भी सीएम चन्नी पर आरोप लगाए थे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts