Tarn Taran Encounter: पंजाब के तरनतारन में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, आतंकवादी लांडा-सत्ता नौशेरा के दो प्रमुख सहयोगी गिरफ्तार

Published On

Tarn Taran Encounter: चंडीगढ़। पंजाब के तरनतारन ज़िले में लगातार बढ़ती चोरी और डकैती की वारदातों पर लगाम कसने के लिए प्रशासन सतर्कता से कदम उठा रहा है। इसी प्रयास के तहत पुलिस ने दो कुख्यात अपराधियों को मुठभेड़ के बाद धर दबोचा।तरनतारन के जवंदा रोड पर उस समय तनाव का माहौल बन गया, जब पुलिस ने क्षेत्र में नाकाबंदी के दौरान दो संदिग्धों को रोकने की कोशिश की। Tarn Taran News

दो पिस्तौल बरामद | Tarn Taran News

रोकने पर दोनों ने पुलिस पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने भी आत्मरक्षा में गोलीबारी की, जिसमें दोनों आरोपी, महकप्रीत सिंह और युवराज घायल हो गए। दोनों को मौके पर हिरासत में लेकर इलाज के लिए तरनतारन के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस जांच में सामने आया कि दोनों आरोपी जैसल चंबल और सत्ता नौशेरा गिरोह से जुड़े हुए हैं और इनका उद्देश्य पंजाब में लक्षित हत्याओं को अंजाम देना था। Tarn Taran News

पंजाब पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ने सोशल मीडिया पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) और तरनतारन पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में दोनों अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। मुठभेड़ के दौरान आरोपियों के पास से एक ग्लॉक 9एमएम पिस्तौल, एक पीएक्स30 कैलिबर पिस्तौल और कई जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं।

पुलिस के अनुसार, दोनों अपराधियों को विदेश में बैठे सरगनाओं से आदेश मिले थे कि वे पंजाब में खौफ फैलाने के लिए संगठित हत्याएं करें। समय रहते पुलिस ने कार्रवाई कर इस साजिश को नाकाम कर दिया। डीजीपी ने कहा कि पंजाब पुलिस संगठित अपराध के खिलाफ पूरी प्रतिबद्धता से काम कर रही है और प्रदेश में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं। Tarn Taran News

Delhi News: उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर में 17 वर्षीय किशोर की बेरहमी से हत्या, इलाके में दहशत

About The Author

Related Posts