Amritsar Blast Case: अमृतसर में मंदिर पर फेंके गए विस्फोटक, आईएसआई की हिंसा फैलाने की साजिश

Published On

Amritsar Blast Case: अमृतसर। पंजाब के अमृतसर में खंडवाला स्थित ठाकुरद्वारा मंदिर में कल देर रात बाइक सवार दो लोगों ने मंदिर में ग्रेनेड फेंककर हिंसा फै लाने की कोशिश की, ऐसा पुलिस ने पुुलिस कार्रवाई में बताया है। घटना से इलाके में दहशत का माहौल पैदा हो गया है। पुलिस ने बताया कि घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है, पुलिस मामले की जांच कर रही है। Amritsar News

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अमृतसर जिले में बीती देर रात एक मंदिर पर विस्फोटक से हमला कर दिया गया, जिससे इलाके के लोग डरे हुए हैं। पुलिस के अनुसार खंडवाला इलाके में स्थित ठाकुरद्वारा मंदिर पर मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात युवकों ने ग्रेनेड फेंककर हमला कर दिया।

रात एक मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक मंदिर के बाहर पहुंचे | Amritsar News

सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, रात करीब 12:35 बजे एक मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक मंदिर के बाहर पहुंचे। उनके हाथ में एक झंडा भी नजर आ रहा था। वे कुछ सेकंड मंदिर के बाहर रुके और फिर अचानक मंदिर की ओर कुछ फेंका। जैसे ही वे वहां से भागे, कुछ ही पलों में मंदिर में जोरदार धमाका हुआ।

घटना के समय मंदिर में पुजारी सो रहे थे। गनीमत रही कि इस हमले में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन धमाके के कारण मंदिर को नुकसान पहुंचा है और स्थानीय लोगों में डर है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी।

पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया। पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने मीडिया से बातचीत में कहा कि इस हमले में पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई का हाथ हो सकता है। भोले-भाले नौजवानों को गुमराह कर इस तरह के हमलों के लिए उकसाया जा रहा है। हम जल्द ही आरोपियों को पकड़ लेंगे और शहर का माहौल खराब नहीं होने देंगे। Amritsar News

Sonipat News: सोनीपत में खूनी होली! भाजपा नेता गोली मारकर हत्या

About The Author

Related Posts