मुंबई दौरे पर सीएम भगवंत मान ने किया बड़ा ऐलान

Published On

पंजाब में बनेगी ‘फिल्म सिटी’

चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। पंजाबी म्यूजिक का कायल न सिर्फ भारत बल्कि पूरा विश्व है। न सिर्फ संगीत बल्कि पंजाबी फिल्मों का भी जादू धीरे-धीरे चारों ओर छाने लगा है। पंजाबी संगीत और फिल्मों की बढ़ती मांग को देखते हुए अब जल्द ही पंजाब में फिल्म सिटी बनने जा रही है। रविवार को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि हम पंजाब में एक बड़ी फिल्म सिटी स्थापित करने की योजना बना रहे हैं। भगवंत मान इस वक्त मुंबई मे हैं और इस दौरान उन्होंने पंजाब में फिल्म सिटी बनाने की इच्छा जताई है।

यह भी पढ़ें:– ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से कार चालक की मौत, दूसरा घायल

उनका मानना है कि पंजाबी संगीत और फिल्मों की बढ़ती मांग को देखते हुए राज्य में फिल्म सिटी की आवश्यकता है। इससे हमारे युवाओं को करियर बनाने के लिए नई मौका मिलेगा। मुंबई में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि वह बॉलीवुड और पंजाबी सिनेमा को जोड़ना चाहते हैं। भगवंत मान ने कहा कि हम पंजाब में एक बड़ी फिल्म सिटी स्थापित करने की योजना बना रहे हैं। मैं मुंबई के फिल्म स्टूडियो से अनुरोध करुंगा कि वे पंजाब में भी अपने स्टूडियो स्थापित करें। मैं यहां पंजाबी सिनेमा उद्योग और बॉलीवुड को जोड़ने आया हूं।

गौरतलब है कि पंजाबी गानों की पूरी दुनिया कायल है। मशहूर गायक सिद्धू मूसेवाला पंजाब के ही रहने वाले थे। उनके पंजाबी गानों की धूम विदेशों में भारत से भी ज्यादा है। मूसेवाला भले ही अब हमारे बीच नही हैं लेकिन उनके गानों को लोग अभी भी पसंद कर रहे हैं। मूसेवाला के साथ-साथ दिलजीत दोसांझ एक ऐसे पंजाबी सिंगर है, जो भारत के साथ-साथ विदेशों में भी प्रसिद्ध हैं। विदेश में दिलजीत के कॉन्सर्ट होते हैं। पंजाबी गानों को हम अक्सर विदेशों में बजते देखते हैं। भारत में तो पंजाबी गानों का ट्रेंड रहता ही है। अब अगर पंजाब में फिल्म सिटी खुल जाती है तो पंजाबी सिनेमा और पंजाबी म्यूजिक को एक नई पहचान मिलेगी। बॉलीवुड में पहले ही पंजाबी सिंगर अपनी धाक जमा चुके हैं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts