पंजाब में जी-20 सम्मेलन की तैयारियां तेज, Bhagwant Mann ने लिया फैसला

Published On

चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)।। जी-20 सम्मेलन को लेकर पंजाब सरकार एक्शन मोड में आ गई है। अगले वर्ष जी-20 शिखर सम्मेलन भारत में होगा। पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा कि यह गर्व की बात है कि पंजाब इसकी मेजबानी करेगा। जी-20 शिखर सम्मेलन अमृतसर साहिब में 15 से 17 मार्च 2023 को होगा। पंजाब के सीएम भगवंत मान ने इसकी तैयारियों की समीक्षा की। इसकी तैयारियों के लिए चार मंत्रियों की एक कैबिनेट सब कमेटी भी बनाई गई है। बैठक में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अधिकारियों के साथ तैयारियों की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

ये खबर किसानों के लिए: पशु ने कब खाना खाया, कब पानी पिया…और भी बहुत कुछ, बताएगा 5G

सीएम मान ने तैयारियों लेकर समीक्षा की और कैबिनेट सब कमेटी बनाई

जी-20 सम्मेलन के लिए बनाई गई सब कमेटी में इंदरबीर सिंह निज्जर, हरभजन सिंह ईटीओ, हरजोत बैंस और अनमोल गगन मान शामिल होंगी। इसके अलावा मुख्य सचिव की अगुवाई में अफसरों की भी एक कमेटी बनाई जाएगी।
पंजाब सिविल सचिवालय में हुई बैठक में सीएम भगवंत मान ने कहा कि यह सम्मेलन मार्च के महीने में होगा और दुनिया के प्रमुख देश इसमें भाग ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य खुद को भाग्यशाली मानता है कि इस महान आयोजन की मेजबानी करने का अवसर मिला है, जिसमें दुनिया के अग्रणी देश शिक्षा पर चर्चा करेंगे। भगवंत मान ने कहा कि इस वैश्विक आयोजन की सफलता के लिए व्यापक प्रबंध किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस आयोजन की सफलता सुनिश्चित करने के लिए पवित्र शहर को पांच प्रमुख सेक्टरों में बांटा जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य के नागरिक और पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों को इन सेक्टरों में उचित प्रबंधन के लिए तैनात किया जाएगा। भगवंत मान ने कहा कि सम्मेलन के दौरान ये अधिकारी अपने-अपने अधिकार क्षेत्र में पूरे कार्य को सुव्यवस्थित करने के लिए जिम्मेदार होंगे। सीएम भगवंत मान ने कहा कि कैबिनेट सब कमेटी सम्मेलन के सुचारु संचालन को सुनिश्चित करने के लिए दिन-प्रतिदिन की व्यवस्था की निगरानी करेगी। भगवंत मान ने मुख्य सचिव विजय कुमार जंजुआ के नेतृत्व में एक उच्चाधिकार प्राप्त समिति का गठन किया है जो कैबिनेट सब कमेटी को बिना किसी बाधा के इस सम्मेलन का संचालन करने में सहायता करेगी।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts