Holiday : पंजाब में इस दिन छुट्टी की घोषणा की गई है

Published On

Holiday : चंडीगढ़। पंजाब में जुलाई के दूसरे हफ्ते में एक बार फिर छुट्टियों के दिन आ गए हैं। यह छुट्टियां केवल एक जिले में रहेंगी। पंजाब सरकार ने आम चुनावों के मद्देनजर विधानसभा क्षेत्र जालंधर पश्चिम के मतदाताओं, जो दुकानों और वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों में काम करते हैं और फैक्ट्री श्रमिकों के लिए बुधवार 10 जुलाई 2024 को वेतन सहित छुट्टी की घोषणा की है। इस संबंध में जानकारी देते हुए आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि इस संबंध में दो अधिसूचनाएं जारी की गई हैं।

इन अधिसूचनाओं के अनुसार, पंजाब के राज्यपाल ने 34-जालंधर पश्चिम (एएमसी) निर्वाचन क्षेत्र में दुकानों और वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों के सभी मतदाताओं के लिए बुधवार 10 जुलाई 2024 को सवैतनिक छुट्टी का ऐलान किया है, यह छुट्टी 7 जुलाई 2024 से 13 जुलाई के दौरान आने वाली छुट्टियों की एवज में रहेंगी। | Holiday

प्रवक्ता ने आगे कहा कि पंजाब के राज्यपाल द्वारा 10 जुलाई 2024 को अधिसूचना के अनुसार 34-जालंधर पश्चिम (एमसी) निर्वाचन क्षेत्र के मतदाताओं के लिए जो पंजाब राज्य के पंजीकृत कारखानों में काम कर रहे हैं, जहां 10 जुलाई 2024 को कोई छुट्टी नहीं है। साप्ताहिक अवकाश घोषित किया गया है। Holiday

LPG Price Cut : खुशखबरी! गैस सिलेंडर हुआ सस्ता, अब इतने रुपये में मिलेगा!

About The Author

Related Posts