पुलिस ने महिला की हत्या की गुत्थी सुलझाई, एक गिरफ्तार

Published On

आरोपी ने हत्या को आत्महत्या का रूप देने की की थी कोशिश

पटियाला। (सच कहूँ/खुशवीर सिंह तूर) पटियाला पुलिस ने महिला की हत्या मामले को सुलझाते एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने इस हत्या को आत्महत्या का रूप देन की भी कोशिश की थी।

यह भी पढ़ें:– पुलिस की बड़ी कार्रवाई अमृतपाल सिंह का दोस्त गोरखा बाबा गिरफ्तार

जानकारी देते जिला पुलिस प्रमुख वरूण शर्मा ने बताया कि 16 मार्च को गुरनाम सिंह पुत्र जैमल सिंह निवासी गांव डाहरियां थाना संभू ने सूचना दी थी कि उसकी माता जोगिन्दर कौर 15 मार्च को सुबह मेहनत मजदूरी करने के लिए भाई घन्हैया अस्पताल के नजदीक काम करने के लिए गई थी व वापिस नहीं लौटी, जिसकी तलाश करने पर पता चला कि रेलवे स्टेशन संभू से पुराना पुलिस स्टेशन संभू के बीच जो आर्मी की खाली जगह है, वहां पेड़ के पास उसका शव पड़ा है, जिसके नाक में से खून निकला हुआ था। मामला संदिग्ध होने पर पुलिस ने इसकी गहराई से जांच शुरू की। जांच दौरान अहम सुराग हाथ लगने पर आरोपी गुरदयाल सिंह पुत्र बलेहार सिंह निवासी गांव डाहरियां थाना संभू को महमूदपुर से गिरफ्तार किया गया है।

आरोपी ने माना कि वह चरित्रहीन व्यक्ति है जो कि शराब का सेवन कर संभू रेलवे स्टेशन से अपने गांव डाहरिया जा रहा था तो रास्ते में उसकी मुलाकात मृतक जोगिन्द्र कौर से हुई, जिसके साथ आरोपी ने दुराचार करने की कोशिश की, जिसका मृतक जोगिन्द्र कौर ने विरोध किया। इस दौरान आरोपी गुरदयाल सिंह ने जोगिन्द्र कौर की गला घोंटकर हत्या कर दी व फिर इसे आत्म हत्या का रूप देने के लिए उसे चुन्नी से पेड़ के साथ बांधकर फरार हो गया।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts