बहु-राज्य बैंक चेक धोखाधड़ी सिंडिकेट का भंडाफोड़, 5 काबू

Published On

पुलिस ने 19 बैंक खाते किए जब्त | Jalandhar News

जालंधर (सच कहूँ न्यूज)। Jalandhar News: जालंधर आयुक्तालय पुलिस ने बहु-राज्य बैंक चेक धोखाधड़ी सिंडिकेट का भंडाफोड़ करते हुए तीन राज्यों के पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस आयुक्त स्वपन शर्मा ने रविवार को बताया कि इस गिरोह की गतिविधियां पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उतर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और कर्नाटक तक फैली हुई हैं। उन्होंने बताया कि ऐसे 61 घोटालों की पहचान की गई है और 19 बैंक खाते जब्त किए गए हैं। इसके अलावा 44 ए.टी.एम कार्ड, 17 चेक बुक और उनसे छेड़छाड़ करने वाले उपकरण भी जब्त किए गए। पुलिस आयुक्त ने बताया कि इस संबंध में आगे की जांच जारी है। Jalandhar News

यह भी पढ़ें:– Bijli Chori: बिजली चोरों पर लगा 4.64 करोड़ जुर्माना

About The Author

Related Posts