साध-संगत ने महेन्द्र पाल को दी श्रद्धांजलि

Published On

पटियाला(सच कहूँ/खुशवीर सिंह तूर)। नाम चर्चा घर पटियाला में ब्लॉक पटियाला के 25 मैंबर धर्मपाल इन्सां के छोटे भाई सचखंडवासी महेन्द्र पाल (Tribute to Mahendra Pal) जो कि बीते दिनों कुल मालिक के चरण कमलों में सचखंड जा बिराजे थे। उनकी याद में नामचर्चा आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में साध-संगत सहित रिश्तेदारों ने शिरकत की। ब्लॉक पटियाला के भंगीदास मनजीत सिंह इन्सां ने नारा लगाकर नाम चर्चा की शुरूआत की।

कविराजों ने शब्दवाणी की और संतों-महात्माओं के लिखे अनमोल वचन भी पढ़ कर सुनाए गए। जिम्मेवारों ने कहा कि धर्मपाल इन्सां का परिवार पिछले काफी समय से डेरा सच्चा सौदा के साथ जुड़ा हुआ है और लगातार मानवता भलाई के कार्य कर रहा है। इस मौके समूह साध-संगत की ओर से बिछड़ी हुई रूह को श्रद्धाँजलि भेंट (Tribute to Mahendra Pal) करते मालिक के चरणों में अरदास की कि पूजनीय परम पिता जी बिछड़ी हुई रूह को अपने चरणों में स्थान दें। इस मौके परिवार द्वारा दो जरूरतमंद परिवारों को राशन भी बांटा गया।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts