बाईक और साइकिल की टक्कर, दो घायल

Published On

अबोहर (सच कहूँ/सुधीर अरोड़ा)। स्थानीय फाजिल्का रोड (Fazilka Road) पर बुधवार दोपहर एक बाईक और साईकिल की टक्कर से दो युवक घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल दाखिल करवाया गया जहां पर बाईक सवार की हालत गंभीर होने के कारण उसे फरीदकोट रैफर किया गया है। मामले की सूचना पुलिस को दी गई।

जानकारी के अनुसार किल्लियांवाली रोड़ स्थित ढाणी मोहन नगर निवासी करियाना दुकानदार मंगत पुत्र कुंदन लाल अपनी बाईक पर सवार होकर शहर की ओर आ रहा था कि जैसे ही यह जोहड़ी मंदिर के नजदीक पहुंचा तो सामने से आ रहे दयाल नगरी निवासी हरी पुत्र खजान चंद से उसकी टक्कर हो गई। जिसमें दोनों सड़क पर गिरकर बुरी तरह से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने तुरंत ही दोनों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया। जहां बाईक चालक मंगत के सिर में गंभीर चोटें होने के कारण डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे फरीदकोट रैफर कर दिया जबकि साईकिल सवार हरी के पैरों में चोंटें आई है। Abohar Road Accident

यह भी पढ़ें:– 75 साल पुराना पेड़ है तो करें आवेदन, मिलेगी पैंशन: डीसी

About The Author

Related Posts