श्री गुरुसर मोडिया के शाह सतनाम जी गर्ल्स स्कूल का 12वीं का रिजल्ट शत् प्रतिशत
स्कूल की 22 छात्राओं ने मेरिट हासिल की
गोलूवाला (सच कहूँ/सुरेन्द्र गुम्बर)। शाह सतनाम जी गर्ल्स स्कूल श्री गुरुसर मोडिया का सत्र 2025-26 का कक्षा बारहवीं का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। कक्षा बारहवीं में कुल 58 छात्राओं में से 10 छात्राओं ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए। 22 छात्राओं ने मेरिट हासिल की,10 छात्राओं ने विशिष्ट योग्यता हासिल की तथा 16 छात्राओं ने प्रथम श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण की। Sri Gurusar Modia News
कक्षा 12वीं में मनस्वी बिश्नोई (वाणिज्य वर्ग) ने 93.80 प्रतिशत अंक हासिल करके विद्यालय में प्रथम स्थान, कैप्टन कौर (कला वर्ग) ने 93.60% अंक हासिल करके द्वितीय स्थान तथा हरप्रीत कौर (विज्ञान) व दिव्या सुथार( कला वर्ग) ने 93.40%अंक हासिल करके विद्यालय में तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं संकाय के अनुसार कला वर्ग में कैप्टन कौर ने 93.60% अंक हासिल करके प्रथम स्थान, दिव्या सुथार ने 93.40% अंक हासिल करके द्वितीय स्थान तथा कोमल मीणा ने 93% अंक हासिल करके तृतीय स्थान प्राप्त किया।
वाणिज्य वर्ग में मनस्वी बिश्नोई ने 93.80% अंक प्राप्त करके प्रथम स्थान, अनुरीत ने 91.20 अंक हासिल करके द्वितीय स्थान तथा अंशप्रीत ने 86% अंक हासिल करके तृतीय स्थान किया । इसके साथ विज्ञान वर्ग में हरप्रीत कौर ने 93.40% अंक हासिल करके प्रथम स्थान, रूहानी ने 86.60% अंक हासिल करके द्वितीय स्थान तथा तनुवीर कौर ने 82. 80% अंक हासिल करके तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विद्यालय के कक्षा बारहवीं के आकर्षक परीक्षा परिणाम आने पर विद्यालय प्रशासिका डा. नवजोत कौर गिल तथा विद्यालय प्राचार्या मि. सोनल इसां ने विद्यालय की सभी अध्यापिकाओं व अभिभावकों को बधाई दी और इस श्रेष्ठ परीक्षा परिणाम का श्रेय पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां को दिया। साथ ही इसे अध्यापिकाओं, अभिभावकों व बच्चों की कड़ी मेहनत का परिणाम बताते हुए छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। Sri Gurusar Modia News
