Rajasthan News: भाजपा अध्यक्ष नड्डा 18 अक्टूबर को अजमेर आएंगे

Published On

Rajasthan News: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा 18 अक्टूबर को राजस्थान में अजमेर के किशनगढ़ आयेंगे। भाजपा संगठन के सूत्रों के अनुसार नड्डा दोपहर में किशनगढ़ मार्बल एसोसिएशन सभागार पहुंचेंगे और दो सत्रों में अजमेर संभाग के कार्यकतार्ओं के साथ चुनावी रणनीति पर विचार साझा कर आवश्यक निर्देश देंगे। बताया जा रहा है कि पहली बैठक अजमेर संभाग के टोंक एवं नागौर कार्यकतार्ओं की होगी और दूसरी बैठक अजमेर व भीलवाड़ा कार्यकतार्ओं की रहेगी। ाहां से बैठक के बाद नड्डा दिल्ली लौट जायेंगे। उल्लेखनीय है कि नड्डा पहले 9 अक्टूबर को पुष्कर में उक्त बैठक लेने वाले थे। लेकिन अब किशनगढ़ में बैठक का आयोजन रखा गया है। किशनगढ़ विधानसभा क्षेत्र से सांसद भागीरथ चौधरी को भाजपा उम्मीदवार घोषित किया जा चुका है।

About The Author

Related Posts