नगर निगम चुनाव में जयपुर हैरिटेज में कांग्रेस नौ एवं भाजपा की छह सीटों पर जीत

Sach Kahoon Desk Picture
Published On
जयपुर l राजस्थान में जयपुर, जोधपुर और कोटा में हुए नगर निगम चुनाव की मत गणना में शुरुआत में मिले नतीजों में जयपुर हैरिटेज एवं जोधपुर उत्तर एवं दक्षिण तथा कोटा उत्तर नगर निगम में सत्तारुढ़ कांग्रेस जब कि जयपुर ग्रेटर एवं कोटा दक्षिण में विपक्ष भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बढ़त बनाई हैं। प्रदेश के इन तीनों जिलों में छह नगर निगम के चुनाव की मत गणना कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह नौ बजे शुरु हुई और पहले एक घंटे में मिले नतीजों में जयपुर हैरिटेज में कांग्रेस के नौ, भाजपा के छह एवं दो निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की हैं जब कि जयपुर ग्रेटर में भाजपा के छह तथा कांग्रेस के दो एवं दो निर्दलीय उम्मीदवार चुनाव जीते हैं।
जोधपुर उत्तर नगर निगम में कांग्रेस के सात तथा भाजपा एवं निर्दलीय एक-एक उम्मीदवार ने जीत दर्ज की है। जोधपुर दक्षिण में अब तक कांग्रेस के छह एवं भाजपा के चार प्रत्याशियों ने जीत हासिल की हैं। इसी तरह शुरुआती नतीजों में कोटा उत्तर में भी कांग्रेस ने बाजी मारी हैं और अब तक मिले परिणामों में कांग्रेस ने छह सीटों पर जीत दर्ज की जब कि भाजपा ने चार वार्डों में जीत हासिल की है। कोटा दक्षिण में भाजपा दो एवं कांग्रेस ने एक सीट पर जीत दर्ज की है। उल्लेखनीय है कि छह निगमों के 560 वार्डों में गत 29 अक्टूबर एवं एक नवंरबर को दो चरणों में चुनाव हुआ और 2238 प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Ad Ad

Related Posts