माता गुरदेव कौर इन्सां की पार्थिव देह मेडिकल शोध के लिए दान
ब्लॉक श्रीगुरूसरमोडिया की 25वीं शरीरदानी बनी गुरदेव कौर इन्सां
गोलूवाला (सच कहूँ/सुरेन्द्र गुम्बर)। Body Donation: ब्लॉक श्रीगुरूसर मोड़िया के बींझबायला जोन के गांव फरसेवाला निवासी गुरांदिता सिंह इन्सां की आदरणीय माता गुरदेव कौर इन्सां ब्लॉक श्री गुरूसरमोडिया की 25वीं व बीझंबायला जोन की आठवीं देहदानी बन गयी। डेरा सच्चा सौदा से जुडी गुरदेव कौर इन्सां धर्मपत्नी स्व.निरंजनपाल सिंह मरणोपरांत अपनी देहदान करके मानवता भलाई कार्यों की मिसाल बन गयी। परिजनों ने डेरा सच्चा सौदा के पूज्य गुरु संत डॉ.गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन रहनुमाई में चलाए जा रहे 178 मानवता भलाई कार्यों के तहत अमर सेवा मुहिम के तहत रविवार को सचखण्डवासी गुरदेव कौर इन्सां का चिकित्सा रिसर्च के लिए देहदान किया।
उनकी देह मेड़ीकल कार्यों में शोध हेतु श्री सिद्धी विनायक मैडिकल कालेज एवं अस्पताल सम्भल उतरप्रदेश को दान कर दी गई। देहदान करने के लिए परिजनों, रिश्तेदारों, संबंधियों सहित डेरा सच्चा सौदा के सच्चे नम्र सेवादारों सदस्य,शाह सतनाम सिंह जी ग्रीन एस वेलफेयर फोर्स संगठन के सेवादार शामिल रहे। फूलों से सजी एम्बुलेंस पर उनकी अंतिम यात्रा निकाली गयी। अंतिम यात्रा के दौरान सेवादारों ने 'माता गुरदेव कौर इन्सां अमर रहे','शरीर दान महादान', 'धन-धन सतगुरु तेरा ही आसरा', 'जब तक सूरज चाँद रहेगा गुरदेव कौर इन्सां का नाम रहेगा के गगनभेदी नारों से आसमान गुजांयमान कर दिया। काफी संख्या में पहुंची साध-संगत, रिश्तेदारों ने उनको नम आंखों से अंतिम विदाई दी।
इससे पूर्व अंतिम विदाई के दौरान देहदानी गुरदेव कौर इन्सां की अर्थी को पवित्र नारा लगाकर विनती का शब्द बोलकर 'बेटा-बेटी एक समान' मुहिम के तहत पुत्रियों शान्ति,परमजीत कौर,वन्दना, तरनजीत,पुत्रवधू अमनदीप कौर,पुत्र गुरांदिता इन्सां, पौत्र इशमीत,अरमान ने उनकी अर्थी को कंधा दिया। इस मौके डेरा सच्चा सौदा के सच्चे नम्र सेवादार मनोहर लाल गोदारा इन्सां, शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर संगठन से अमरजीत सिंह इन्सां, विक्की इन्सां, कुलवन्त इन्सां,दलीप सिंह इन्सां,मनजीत सिंह इन्सां,जसवीर सिंह इन्सां,बाबू सिंह इन्सां, पूर्व सरपंच मोदन सिंह, मंगल सिंह,कृष्ण माहर, राजेन्द्र करडवाल, भूपेंद्र निबिवाल, अजय मलेठिया सहित काफी तादाद में रिश्तेदार,ग्रामवासीयों साध-संगत ने दिवगंत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।